Kaimganj news –मक्का तथा मूंगफली की फसल को लग रहा है मौसम का पलीता

IMG 20230714 WA00541

Kaimganj news –आलू के घाटे से उबर भी नहीं पाया था किसान
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2023
कड़ी मेहनत मंहगी खाद बीज पानी आदि की व्यवस्था कर मेहनतकश अन्नदाता ने आलू की फसल जैसे -तैसे तैयार की थी। जिसे शुरू से ही मंदा का झटका लगना शुरू हो गया था। आज भी कोल्ड स्टोरेजों में जो आलू किसानों द्वारा रखा गया है। उसकी लागत भाड़ा आदि निकालकर कोई खास बचत किसान को होती दिखाई नहीं दे रही है। आलू के बाद किसान की उम्मीद मक्का तथा मूंगफली की फसलों पर टिकी हुई थी। इन फसलों को भी रह रह कर लगातार हो रही बारिश के कारण भारी नुकसान हो रहा है। बाढ़ तथा बारिश जैसी प्राकृतिक आपदा से हो रहे नुकसान से बचने के लिए किसान के पास कोई उपाय भी नहीं है। वह केवल प्रकृति के सहारे ही बचाव की ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है। किसान ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी आलू के घाटे के बाद मक्का तथा मूंगफली की फसल पर भरोसा करके इन्हें तैयार किया । लेकिन यहां भी उसका भाग्य साथ नहीं देता दिखाई दे रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। उसने सोचा था कि फसल के लिए गया कर्ज वह अब मक्का और मूंगफली की तैयार फसल बेचकर कर्ज मुक्त हो जाएगा । लेकिन अब ऐसा ना होने के कारण उसका चिंतित होना स्वाभाविक है। क्योंकि घनघोर बारिश व धूप न निकलने की बजह से फसल सड़ने की कगार पर है। इससे किसानों की रातों की नींद उड़ी हुई है। कंपिल क्षेत्र के गांव उषमाननगर निवासी रामवीर शाक्य ने खेत में मक्के की फसल बोई थी। फसल पक कर तैयार भी हो गई थी। तभी बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया और उनकी फसल बरबाद होगई। इसी गांव के सुनील शाक्य ने पांच बीघा खेत में मूंगफली बोई थी। उसे उखाड़कर खेत में सुखाने के लिए डाली थी ।लेकिन तेज बारिश ने उनकी मूंगफली की फसल नष्ट कर दी। यही हाल क्षेत्र के अन्य किसानों का है। कर्ज में डूबा आर्थिक स्थिति से बेजार अन्नदाता अपने माथे पर हाथ रखकर भविष्य की सोच कर काफी चिंतित दिखाई दे रहा है। उसे अब चिंता सता रही है कि उसके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। वहीं फसल उगाने के लिए लिए गए कर्ज की अदायगी वह कैसे कर पाएगा?

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes