Kaimganj news –गंगा के बढ़ते जलस्तर से कंपिल क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में

Picsart 23 07 14 18 40 55 993

Kaimganj news- कई स्थानों पर तेजी से हो रहे कटान को देखते हुए वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के दिए गए निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2023
गंगा नदी में नरौरा बांध से कई क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बाढ़ के कारण कंपिल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्रामों में लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। जिन स्थानों पर तेजी से कटान होने की संभावना दिखाई दे रही है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिनका पालन करने के लिए प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
कंपिल क्षेत्र में सर्वाधिक बाढ प्रभावित रहने वाले पुंथर देहामाफी, पथरामई, कारव, इकलहरा पर प्रशासन की नजर है। बाढ चौंकियों पर तैनात कर्मियों को एलर्ट कर दिया गया। उनसे कहा गया कि वह लगातार स्थित से अवगत कराते रहें । शुक्रवार को तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह ने राजस्व कर्मियों के साथ बाढ़ प्रभावित ग्रामों कां दौरा किया। जहां पथरामई में सर्वाधिक कटान हो रहा है। झोपड़ी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। इसको लेकर उन्हे नोटिस भी दिया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इन तीनों ग्रामों में तेजी से कटान होने की संभावना बढ़ती जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि संबंधित गांव के लोगो से बात की गई है। ग्रामीणों को बताया गया कि बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए फिलहाल कुछ समय के लिए वे सुरक्षित स्थानों पर ही चले जाएं । वही बाढ़ चौकियों पर नियुक्त बाढ़ राहत कर्मियों को हर बदलती परिस्थिति पर नजर रखते हुए तत्काल सूचनाएं उपलब्ध कराते रहने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes