KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद। किरन पब्लिक स्कूल, पट्टिया लेन, कम्पिल रोड, कायमगंज में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या राधिका नायर एवं कोऑर्डिनेटर जयन राजन द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक उदित पटेल, सहनिदेशक करन पटेल के साथ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर क्राइम, कायमगंज मो. कामिल खान तथा महिला दरोगा सुधा पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही । अतिथियों ने विद्यार्थियों को संविधान, देशभक्ति एवं कर्तव्यबोध का महत्व बताया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, कृष्ण, दुर्गा माता, शिवजी, भारत माता, झाँसी की रानी, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भारतीय सैनिक , नर्स, शिक्षक आदि के रूप धारण कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “फिर भी दिल है हिंदुस्तानी”, “वंदे मातरम्”, “देश रंगीला”, “आई लव माय इंडिया”, “पंजाब सिंध गुजरात मराठा”, “शूरवीर”, “ओ माँ तेरी मिट्टी”, “जीतेगा इंडिया”, “जय हो” जैसे देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं।
इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषण प्रस्तुत किए गए, जिनमें देश के संविधान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र निर्माण पर प्रभावशाली विचार रखे गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा I

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक उदित पटेल ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रगति सक्सेना एवं संयोजन रवि कुमार,श्री जयन राजन द्वारा किया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct