KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । नगर के जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में समरसता और कुटुंब की एकजुटता का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्वासा आश्रम के महंत ओमकार दास, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल और उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता दिलीप कुमार दुबे ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
शुभारंभ के पश्चात स्कूली बच्चों ने विधिवत गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों द्वारा पेश किए गए देशभक्तिपूर्ण नाट्य मंचन ने उपस्थित जनसमूह में जोश भर दिया। दुर्वासा आश्रम के महंत ओमकार दास ने अपने संबोधन में धर्म की व्याख्या करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता दिलीप कुमार दुबे ने कहा, यदि हमें धरा को सुरक्षित और कुटुंब को एकजुट रखना है, तो समाज में समरसता लाना अनिवार्य है।
परमात्मा द्वारा निर्धारित व्यवस्था में बाधा नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हिंदू जागेगा तो ही देश जगेगा, इसलिए हम सभी को हिंदुत्व की मूल धारणा का पालन करना चाहिए। पूर्व महिला आयोग सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक एकता पर बल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल’ मंत्र का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ही भारत को शक्तिशाली बनाया जा सकता है।
उन्होंने अमेरिकी आर्थिक नीतियों और टैरिफ का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत आज एक बड़ी विश्व शक्ति के रूप में उभर चुका है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य आरके बाजपेई, सुरेंद्र गुप्ता, एसके बाजपेई, सुभाष दीक्षित, पवन गुप्ता, दीपक राज अरोड़ा, प्रोफेसर कुलदीप आर्य, सुधीर गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, मनोज तिवारी, निशांत गुप्ता, शरद अग्रवाल, महेंद्र राजपूत, नितेंद्र रस्तोगी, सपना गुप्ता, नीरज अग्रवाल, राजू सक्सेना और पुनीत रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान









FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हिंदू विराट सम्मेलन में एकजुटता पर जोर समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद । नगर के जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में आयोजित[...]
Feb
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh newsसीएम ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएँ,अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर निरंतर करें कड़ी कार्रवाईः मुख्यमंत्री
Lucknow Uttar Pradesh news *एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समस्याओं के[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS होटल मालिक तथा खाना खाने पहुंचे ग्राहकों के बीच हुई मारपीट में होटल मालिक सहित आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS – विवाद की वजह नॉन वेजिटेरियन खाना दोबारा मांगने पर शुरू हुआ था[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधुनिक सुविधाओं से युक्त पितौरा शीत गृह का फीता काट किया लुईस खुर्शीद व उनके बेटे ने उद्घाटन
KAIMGANJ NEWS – खुद के प्रबंधन वाले कोल्ड स्टोरेज में किसानों को आवश्यक सभी सुविधाएँ[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS काशीराम कॉलोनी निवासियों ने की रात में पत्थर फेंकने की शिकायत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में चीनी मिल के पास रेलवे लाइन[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS देहरादून-हरिद्वार के तीन दिवसीय शैक्षिक भ्रमण से लौटे 57 छात्र, आईआईआरएस में वैज्ञानिकों से सीखा बारीकियों को
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। फर्रुखाबाद नगर के सीपी विद्या निकेतन के छात्र-छात्राओं ने देहरादून और हरिद्वार[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तंबाकू कारोबारी को मारपीट कर दी जानमाल की धमकी – रिपोर्ट दर्ज
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद नगर के मोहल्ला कलाखेल में एक तंबाकू कारोबारी को उसी[...]
Jan
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेमौसम हुई बारिश से आलू व अन्य फसलों को भारी नुकसान
KAIMGANJ NEWS – वर्षा के कारण रफ्तार थमीं, बढ़ी सर्दी से ग्रामीण तथा पशु पक्षी[...]
Jan