KAIMGANJ NEWS तिरंगे के रंग में रंगा किरन पब्लिक स्कूल, देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

IMG 20260815 WA0618

KAIMGANJ NEWS कायमगंज फर्रुखाबाद । पट्टिया लेन, कंपिल रोड स्थित किरन पब्लिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। तिरंगे के रंगों से सजा विद्यालय परिसर देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं।

IMG 20260815 WA0619
समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र गंगवार, एकेडमिक मैनेजर उदित पटेल एवं सहायक मैनेजर खुशी पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानाचार्या राधिका नायर एवं कोऑर्डिनेटर जयन राजन द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। राष्ट्रगान के बाद पीटीआई शिक्षिका अल्पना यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड निकालकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ।
मंच संचालन छात्रा अंजिता जयन, छात्र सक्षम एवं शिक्षिका अंजना जयन ने प्रभावशाली ढंग से किया। छात्रा श्रद्धा व अलायत ने अंग्रेजी तथा दिशा ने हिंदी में ओजस्वी विचार रखकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
इसके बाद शुरू हुई रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया। अंजिता जयन एवं ग्रुप ने ‘मां तुझे सलाम’, आराध्या सिंह एवं ग्रुप ने ‘इंडिया वाले’, खुशी एवं ग्रुप ने ‘तेरी मिट्टी’, सौम्या एवं ग्रुप ने ‘नारी शक्ति मिक्सअप’, विधि एवं ग्रुप ने ‘देश रंगीला’, अनुपमा जयन एवं ग्रुप ने ‘वंदे भारतम’ तथा ईशनवी एवं ग्रुप ने ‘जहां पांव में पायल’ पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं अभिनय एवं ग्रुप की स्वतंत्रता दिवस पर आधारित स्किट तथा काव्या एवं ग्रुप के अंग्रेजी नाटक ने दर्शकों को प्रभावित किया। शिवम एवं आदित्य के ग्रुप द्वारा प्रस्तुत साहसिक पिरामिड संरचनाओं ने कार्यक्रम में रोमांच का रंग भर दिया।
समारोह में शिक्षकों ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षिका अंजू बाथम ने विचारों के साथ देशभक्ति कविताएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। शिक्षिका खुशी की नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि प्रगति सक्सेना ने मधुर आवाज में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भाव-विभोर कर दिया। फराह खान, शाहरुख अली और अजमत अली ने अपने शायराना अंदाज से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

IMG 20260815 WA0615
संस्थापक डॉ. वीरेंद्र गंगवार एवं एकेडमिक मैनेजर उदित पटेल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान, अनुशासन और कठिन परिश्रम का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कला एवं रचनात्मक प्रभारी शिवानी राठौर, आरजू गंगवार, आकांक्षा सैनी, मीडिया प्रभारी हीरा अंसारी, शिक्षक विक्रांत सिंह, शाहरुख अली, अजमत अली, अतुल प्रताप, हरिद्वार, निखिल, नीरज अग्निहोत्री तथा शिक्षिकाओं अंजू बाथम, आशिका, मंजू, पूजा, पूनम, फराह खान, खुशी सहित कोऑर्डिनेटर जयन राजन, लिपिक उमाकांत वर्मा एवं कंप्यूटर संचालक रवि कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Picsart 26 08 13 12 46 59 273
अंत में प्रधानाचार्या राधिका नायर ने अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes