KAIMGANJ NEWS नवीन सब्जी मंडी में शान से लहराया तिरंगा, व्यापारियों ने गूंजाया भारत माता का जयघोष

IMG 20260815 WA0563

KAIMGANJ NEWS स्वतंत्रता दिवस पर व्यापार मंडल ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के रंग में रंगा मंडी परिसर—150 से अधिक व्यापारी व पदाधिकारी रहे मौजूद
फर्रुखाबाद। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को नवीन सब्जी मंडी खंड मंडी समिति देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

IMG 20260815 WA0561
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संरक्षक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन गुप्ता एवं राम प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र अग्रवाल तथा आदेश अग्निहोत्री समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के संरक्षक डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. विकास शर्मा, वरिष्ठ जिला महामंत्री अभय कठेरिया, शिव कुमार शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष लखपति बाबू सक्सेना, जिला मंत्री अनुराग राठौर, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष दीपक राज अरोड़ा, अंकित अग्रवाल, प्रेम कमल गुप्ता, सुनील चक, मुस्तफा भाई, आलोक सक्सेना, विभोर सिंघल एवं अनुराग गंगवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

IMG 20260815 WA0562
इसी क्रम में नगर संयुक्त महामंत्री प्रतीक राज कौशल, नगर वरिष्ठ मंत्री विनीत सक्सेना, नितिन अग्रवाल, नगर मंत्री संदीप जैन, दिलीप गुप्ता, नीरज रस्तोगी, आनंद शाक्य, नरेश पालीवाल, अखिलेश शर्मा एवं अरुण सक्सेना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कोषाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि दुबे, महिला नगर अध्यक्ष मधु गंगवार, महिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, राजीव गुप्ता, अमरनाथ दुबे, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, राजेश अग्निहोत्री एवं संजय बंसल समेत अन्य व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नवीन सब्जी मंडी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव और महामंत्री हासिम नियाजी सहित मंडी से जुड़े व्यापारियों ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राकेश कठेरिया, धर्मवीर शर्मा और होरी लाल मिश्रा समेत करीब 150 लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
देश की तरक्की में व्यापारियों की भूमिका अहम
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है।

Picsart 26 08 15 08 21 05 357
व्यापारियों ने देश की एकता, अखंडता और आर्थिक मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश की तरक्की में व्यापारी समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है और आगे भी व्यापारी समाज राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।

तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के बीच आयोजित समारोह में मंडी परिसर का माहौल देखते ही बन रहा था। हर चेहरे पर आजादी का उत्साह और हर जुबां पर देश के प्रति सम्मान नजर आया।
कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं अतिथियों को मिष्ठान वितरित किया गया। देशभक्ति के जज्बे के साथ शुरू हुआ समारोह मिठास और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes