संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए एक शातिर लुटेरा दबोचा

Kaimganj News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 नवंबर 2022
दिन-ब-दिन बढ़ती चैन स्नैचिंग तथा लूट की छुटपुट घटनाओं से जनसामान्य में बढ़ती बेचैनी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक कायमगंज सोहराब आलम के पर्यवेक्षण में आज कोतवाली कायमगंज प्रभारी जय प्रकाश पाल , उपनिरीक्षक एसओजी प्रभारी अशोक कुमार तथा प्रभारी सर्विलांस टीम एसआई जगदीश भाटी तीनों पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की सफलता में एक कड़ी जोड़ते हुए। कोतवाली कायमगंज के गांव मामापुर निवासी शातिर लुटेरे सौरभ गिहार पुत्र वीरू को घेराबंदी करके अताईपुर तिराहा रोड से गिरफ्तार कर लिया । पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी कुछ दिन पहले थाना कंपिल गांव पट्टी मदारी निवासी रेनू पत्नी धर्मेंद्र द्वारा कुंडल लूटने का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया गया था। उसी की खोजबीन करते हुए पुलिस को इस अपराधी के बारे में पता चला था । जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। जामा तलाशी के दौरान लूटा गया सोने का कुंडल बरामद हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आए शातिर लुटेरे ने अपने एक अन्य साथी इसी गांव के निवासी का नाम पंकज उर्फ अमन पुत्र सूरजपाल गिहार जो कुंडल लूट घटना में सहायक की भूमिका में था, का नाम भी उजागर किया है। पकड़े गए अभियुक्त पर लूट का एक मुकदमा कोतवाली कायमगंज में दर्ज होना बताया जा रहा है। वही उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी जनपद के दूसरे थानों से की जा रही है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद चालान कर दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes