जालसाजों ने एटीएम मशीन में एलफी लगा फसाया कार्ड ,युवक को धोखा दे खाते से निकाले निकाले रुपए

Picsart 22 11 11 19 16 16 254 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 11 नवंबर 20 22
जालसाजों की करतूत का शिकार बना युवक अपने खाते से जरूरत के लिए कुछ रुपए एटीएम से निकालने कायमगंज आया था।उसने दो सौ रुपए निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड मशीन में लगाया ।कार्ड मशीन में ही फस गया। युवक के खाते से 1800 सौ रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई ।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम चिलसरी निवासी नितिन पुत्र अरुण कुमार आज कायमगंज आया। उसने कायमगंज पुलिया पुल ग़ालिब के पास स्थित इंडियन एटीएम से दो सौ रुपए निकलने के लिए अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फस गया। जिससे उसके रुपए निकल नहीं सके। एटीएम के ऊपर रखे कागज पर दर्ज नंबरों पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई ।तो उसे बताया गया की आप अपना आधार कार्ड एवं बैंक की पासबुक लेकर एटीएम के पास पहुंचे। यही से जालसाजों का खेल शुरू हुआ। अभी थोड़ी देर में हमारी गाड़ी पैसे डालने के लिए एटीएम पर पहुंचेगी। इस बात पर विश्वास कर युवक अपना आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक लेने के लिए अपने घर गया। इसी दौरान उसके मोबाइल पर मैसेज आया की आपके खाते से 1800 रुपए निकल लिए गए हैं। यह देखकर उसके होश उड़ गए।
घबराया युवक लौटकर वापस पुलिया पुल ग़ालिब पहुंचा। उसी समय वहां एटीएम की गाड़ी भी पहुंच गई। जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस पर मौजूद अधिकारी ने एटीएम मशीन खोलकर उसका एटीएम चेक किया तो एटीएम मशीन में उसका कार्ड नहीं मिला। इसके बाद उसने बताया की एटीएम लगाने वाली जगह पर किसी ने एलफी डाल राखी है। उसने बताया की आपके साथ फ्राड हुआ है। ठगी का शिकार हुआ युवक काफी देर तक इधर-उधर भटकता रहा । इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। एटीएम मशीन द्वारा इस तरह का फ्रॉड पहली बार देखने को मिला। जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त था। उनका कहना था कि अगर जल्द फ्रॉड करने वालों को पकड़ा नहीं गया। तो फिर पता नहीं यह जालसाज भविष्य में न जाने कितने अनजान लोगों को अपनी जालसाजी का शिकार बनाएंगे ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes