Farrukhabad news-ब्लॉक एवं न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश
फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2024
जिला सूचना अधिकारी द्वारा प्रेषित विज्ञप्ति में बताया गया कि आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ० वी के सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने समिति को बताया कि वर्ष 2024 में मार्च तक 93 सड़क दुर्घटनाऐं हुई है । जो गत वर्ष की 106 सड़क दुर्घटनाओं की तुलना में 12% कम है । , इस अवधि में वर्ष 2024 में 62 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जो गत वर्ष के 57 व्यक्तियों की मृत्यु की तुलना में 9% अधिक है तथा वर्ष 2024 में माह मार्च तक 74 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं – जो गत वर्ष के 62 घायलों की तुलना में 19% अधिक है। फर्रुखाबाद जनपद में यह जनहानि की अपूरणीय क्षति है । जिलाधिकारी ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए जनपद के सभी 16 ब्लैक स्पॉट पर निरीक्षण कर आख्या देने हेतु क्षेत्राधिकारी यातायात, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़क सुरक्षा इंजीनियर तथा एआरटीओ को सम्मिलित रूप से ब्लैक स्पॉट की डिजाइन, जंक्शन इंप्रूवमेंट के संबंध में सड़क सुरक्षा समिति के सचिव के माध्यम से आख्या15 दिवस भीतर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
=
*डीएम ने ब्लॉक तथा न्याय पंचायत स्तर तक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का दिया निर्देश*
= सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जागरूकता कार्यक्रमों को न्याय पंचायत तथा विकासखंड स्तर तक आयोजित करने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना ,स्काउट गाइड , एवं एआरटीओ की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होने का का स्पष्ट निर्देश दियाl
=
* राष्ट्रीय राजमार्ग प्रतिनिधि ने राजमार्गों के संबंध में दी जानकारी*
= राष्ट्रीय राजमार्ग 730 सी के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया की राष्ट्रीय राजमार्ग दो लेन का तथा 10 मीटर चौड़ा होगा तथा इसमें दो-दो मीटर के शोल्डर होंगे । फर्रुखाबाद नगर में 10 किलोमीटर लंबा डिवाइडर बनाया जाएगा ।इस पर जिलाधिकारी द्वारा पूरे राजमार्ग को भारतीय रोड कांग्रेस के मापदंडों के अनुसार स्वीकृत डिजाइन से बनाने तथा सड़क सुरक्षा मानको को त्रुटि रहित पूरा करने के निर्देश दिए तथा जहां पर राजमार्ग निर्माण हो चुका है वहां पर कैट आई आदि लगाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अरविंद मिश्रा द्वारा यातायात के दृष्टिगत रोडवेज बस स्टैंड के सामने ठेला आदि लगाए जाने की समस्या को रखा गया। इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं थाना अध्यक्ष कादरी गेट को रोडवेज बस अड्डा से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए । जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात को नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड नफीस अहमद, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड मुरलीधर, क्षेत्राधिकारी यातायात जयसिंह परिहार, यातायात प्रभारी रजनेश कुमार, जिला रोल आउट मैनेजर एन आई सी दीपक कुमार तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर =दीपक कुमार – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep