Kaimganj news- बूथ के पास मौजूद भीड़ ने फेंके ईंट – पत्थर – जबाब में फोर्स ने किए हवाई फायर
– मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने भारी पुलिस बल के साथ भीड़ को खदेड़ पोलिंग पार्टी को सुरक्षित रूप से भिजवाया जिला मुख्यालय
-ग्रामीणों के अनुसार पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी प्रदीप कुमार इसी क्षेत्र में परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक है
कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 मई
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भागीपुर उमराह के सूरजपुर ( पट्टी मदारी ) मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने के आरोप में युवक को पुलिस ने निगरानी में ले लिया । इस पर भीड़ उग्र हो गई । जमकर बवाल काटा। भीड़ ने आईटीबीपी के जवानों पर ईंट पत्थर फेंके जबाव में फोर्स ने भी फायर किया ।
सोमवार शाम क्षेत्र के भागीपुर उमराह गांव के सूरजपुर पट्टी मदारी के परिषदीय विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ संख्या 71 पर मतदान हो रहा था । आरोप है कि तभी गांव का एक युवक मतदान करने पहुंचा। जहां इस बात पर विरोध किया कि वह युवक फर्जी वोट डालने आया है। इस पर पुलिस ने युवक को निगरानी में ले लिया। युवक को पकड़े जाने पर उसके पक्ष के कई युवक विरोध में आ गए। तभी आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें भगा दिया। इसी बीच भीड़ ने ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए । जिससे हडकंप मच गया। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। युवक दूर से पत्थरबाजी करने लगे। इस पर आईटीबीपी के जवानों ने पोजीशन ली। इसी बीच फायर हुए। इससे भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा, सीओ सतेंद्र कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहां हुडदंग कर रहे लोगो को दौड़ाया। इसके बाद सीओ ने पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र से जिला मुख्यालय के लिए रवाना किया। इस दौरान भीड़ गांव के पीछे हिस्से में जाकर हुडदंग मचाने लगी । पुलिस ने बताया घटना को लेकर जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा। संख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि फर्जी वोट करने वाले आरोपी प्रदीप कुमार को पकड़ा गया है। उसके तथा अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug