Kaimganj news-सवेरे से शुरु हुआ मतदान दोपहर बाद वोट डालने में दिखाई मतदाताओं ने दिलचस्पी
– असहाय तथा दिव्यांग एवं बुजुर्ग लोगों को उनके घर वालों ने पहुंचाया बूथ तक
कायमगंज / फर्रुखाबाद13 मई2024
आज लोकसभा चुनाव का चौथा चरण थाl मतदान प्रक्रिया के समय कुछ पोलिंग बूथ पर ईवीएम की खराबी की सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ । मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने समस्या का समाधान भी कराया l
विधानसभा कायमगंज में थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव बसईखेड़ा के बूथ संख्या 243 में आठ बजे तक मतदान चालू नहीं हो सका था। उसके बाद मतदान चालू हुआ। कंपिल में बरखेड़ा के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 91 पर ईवीएम में गड़बड़ी आ गई। इसी क्षेत्र के हकीकतपुर प्रा० स्कूल बूथ संख्या131 पर भी बीवीपैड मशीन में खरावी आ गई । डाले जा रहे मत को बीवीपेड शो नहीं कर रही थी ।कुछ देर तक यहां मतदान रूका। उसके बाद मतदान चालू हो गया। इनायतनगर परिषदीय स्कूल में बने बूथ संख्या 186 पर 7 बजकर 5 मिनट पर ईवीएम खराब हो गई। इसकी जानकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी गई, जिसपर साढे सात बजे के बाद मतदान शुरू हो सका। कई जगह मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना आई । जिस पर प्रशासन दौड़ता रहा और कमियों को दूर करने में जुटा रहा। सुबह नगर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या कम रही। दोपहर बाद मतदाताओं की लाइन देखी गई। ग्रामीण इलाकों में नगर की अपेक्षा लोगों ने अपने मताधिकार का ज्यादा प्रतिशत में प्रयोग किया। श्यामागेट स्थित उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय पाठक, एसएनएम इंटर कालेज में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। दस बजे के बाद मतदाता घरों से निकले और लाइन देखी गई। कई मतदान केंद्रों पर सेल्फी प्वाइंट लगाए गए। नए व युवा मतदाताओं ने सेल्फी लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई। कंपिल स्थित केएसआर इंटर कालेज में युवा मतदाताओं का केंद्र पर उत्साह देखा गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug