KAIMGANJ NEWS व्यस्त सड़क मार्ग के किनारे पड़ा मिला ग्रामीण का शव हत्या की आशंका

Picsart 24 04 27 12 28 53 844

KAIMGANJ NEWS-मृतक बीते दिन 9:00 बजे घर से हुआ था गायब
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अप्रैल2024
जिस तरह आंख तथा गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे । उसे देखते हुए ऐसा मालूम पड़ रहा था कि किसी ने हत्या करके शव यहां सड़क के किनारे लाकर फेंका होगा ।

Picsart 24 04 27 12 31 31 644
हत्या की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार की है । यहां के निवासी 34 वर्षीय शिवम पुत्र सुरेश चंद्र शाक्य का शव आज सवेरे पड़ोसी गांव नगला उम्मेद के सामने बनी कैलाश की दुकानों के बिल्कुल ठीक पास सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला । मृतक के भाई रमाकांत ने बताया कि मृतक उसके पांच भाइयों में सबसे बड़ा था । मृतक की शादी लगभग 11 साल पहले जनपद एटा अलीगंज क्षेत्र के गांव कोट भदुइया निवासी प्रेमलता से हुई थी । उसके एक 8 वर्षीय बेटी छाया तथा 4 साल का बेटा कार्तिकेय है । बताया गया कि शिवम की बहन की शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी । 26 अप्रैल 2024 को उसकी चौथी रस्म चलाई गई थी । मृतक के भाई के अनुसार बहन की विदाई के तुरंत बाद सवेरे लगभग 9:00 बजे शिवम घर से निकल गया था और लौटकर नहीं आया ।इसी बीच आज सूचना मिली कि किसी का शव नगला उम्मेद के सामने पड़ा है । हम लोगों ने यहां आकर देखा कि लाश उसके भाई शिवम की ही हैl
इनसैट : –
हत्या के बाद शव को घसीट कर रोड के किनारे फेंका
कायमगंज 27 अप्रैल
गांव शिवरई वरियार निवासी शिवम का शव जहां रोड के किनारे पड़ा मिला वहां से उत्तर की तरफ थोड़ी ही दूर पर से होकर कानपुर – कासगंज रेलवे ट्रैक है । जब लोग मौके पर पहुंचे तो घसीटन के निशाने के सहारे आगे बढ़कर देखा गया पता चला कि रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों के बीच तथा उनके पास खून के निशान बने हैं और वहीं से घसीटने का निशान शव मिलने वाले स्थान तक बना हुआ था । जिससे यह स्पष्ट हो रहा था कि रेलवे लाइन के किनारे शिवम की हत्या करने के बाद उसकी लाश को घटनास्थल से घसीट कर यहां रोड के किनारे लाकर डाला गया होगा ।
इनसैट : –
शरीर में कई जगह बने गहरे घाव दे रहे हैं हत्या का संकेत
कायमगंज 27 अप्रैल
मृतक शिवम निवासी ग्राम शिवरई बरियार कोतवाली कायमगंज के शव को देखने पर साफ दिखाई दे रहा था कि उसके सिर पर गोली अथवा किसी वजनदार अथवा धारदार हथियार से चोट पहुंचाई गई । जिसकी वजह से काफी गहरा घाव बना हुआ है । इस घाव से खून बह रहा था । वही उसकी एक आंख पर भी चोट का निशान है । साथ ही गर्दन पर भी निशान दिखाई दे रहा था । संभव है कि हत्या के बाद गर्दन को रस्सी या किसी अन्य वस्तु से फंसा कर घसीटते हुए सड़क के किनारे तक लाया गया हो । वही वह रहा ताजा खून देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या आज ही संभवत भोर के पहर में ही की गई होगी ।
मृतक के परिवार में उसकी एक बेटी 8 वर्ष की छाया – वहीं4 बर्षीय बेटा कार्तिक एवं पत्नी प्रेमा देवी के अलावा उसके पिता तथा पांच भाई जिनमें सबसे बड़ा स्वयं मृतक था । इसके बाद रमाकांत सुमित सचिन व गुलशन चार भाई हैं । सूचना मिलने के बाद पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है । परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था । उपचार हो रहा था इसलिए वह शराब या किसी नशीली वस्तु का सेवन नहीं करता था ।
=
ग्रामीण की हत्या के बाद उठते सवाल तथा पुलिस की कार्यवाही
– मृतक के पिता ने जताई आशंका
कायमगंज । फर्रुखाबाद 27 अप्रैल 2024
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में हुई ग्रामीण की हत्या तथा सड़क के किनारे पड़े मिले रक्त रंजित शव के बाद जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

वही घटना के पीछे कुछ सवाल अनुत्तरित हो रहे हैं । साथ ही पुलिस की कार्यवाही पर भी ग्रामीणों ने असंतोष व्यक्त करते हुए । इसे उचित नहीं बताया ।
क्षेत्र के गांव शिवरई वरियार निवासी मृतक शिवम के पिता सुरेश चंद्र शाक्य ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उसके बेटे शिवम के ₹50000 उसके साढू देवदत्त पर उधार थे । वही पिता ने अन्य कोई बड़ी रंजिश होने से इनकार करते हुए कहा कि उनके एक पड़ोसी से जरूर मनमुटाव था । फिलहाल मृतक के पिता ने किसी के ऊपर भी हत्या का आरोप या सीधे-सीधे हत्या करने की फिलहाल आशंका का व्यक्त नहीं की है ।
* पुलिस क्षेत्र अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक रामऔतार – हल्का इंचार्ज सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी करने का प्रयास किया ।
इनसैट : –
मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग की
कायमगंज 27 अप्रैल
मृतक शिवम के शव पर बिलखते परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज से कहा कि वह अपने परिजन का शव तब तक यहां से नहीं उठने देंगे – जब तक कोई सक्षम पुलिस अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा । इस पर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया ।लेकिन परिजन अपनी बात पर अड़े थे । इसके तुरंत बाद प्रभारी निरीक्षक ने कड़े तेवर अपनाते हुए बलपूर्वक मृतक के शव को घटनास्थल से उठाकर गाड़ी में रखवा लिया और मौके से चल दिए । जब पुलिस इस तरह का कृत्य कर रही थी । उस समय मृतक के रोते बिलखते परिजन बार-बार किसी बड़े अधिकारी को बुलाने की ही गुहार लगाते रहे । लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया । पुलिस ने जब मृतक के शव को उठाकर गाड़ी में रखवाया तो पीड़ित परिजन बहुत अधिक परेशान हो रोते – बिलखते हुए फरियाद करने का प्रयास करते रहे । किन्तु पुलिस ने उनके आसुओं तक का ख्याल नहीं किया । इस दुखद नजारे का जब वहां मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो कोतवाल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया । उन्होंने मीडिया कर्मियों को तल्ख लहजे में हड़काने के तेवर अपनाते हुए वीडियो ना बनाने की सख्त हिदायत के साथ अपने कृत्यों को छुपाने के लिए वीडियो नहीं बनाने दिया । पुलिस की इस बात का वहां मौजूद काफी लोग दबी जुबान से विरोध करते हुए पुलिस के इस कृत्य को मानवता विरोधी बता रहे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes