KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 अप्रैल
लंबी बीमारी के कारण दिल्ली एम्स में भर्ती कद्दावर कांग्रेसी नेता जाकिर हसन खां का निधन हो गया । कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कुकी खेल निवासी जाकिर हसन खां का परिवार हमेशा से कांग्रेसी रहा । दिवंगत जाकिर हसन खां वर्ष 2005 में कायमगंज ब्लॉक के वार्ड संख्या 1 से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे । वहीं उन्होंने इससे पहले वर्ष 2002 में बीएसपी के सिंबल पर कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा था । इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने के बावजूद भी बे कुछ वोटो के अंतर से हार गए थे । पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दिवंगत श्री खां का विशेष लगाव राजनीतिक तौर पर कांग्रेस पार्टी से ही रहा ‘ बताया गया कि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब थी । उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । यहां से अभी कुछ दिन पहले ही उच्च चिकित्सा के लिए दिल्ली एम्स में ले जाया गया था । यही एम्स में उपचार चल रहा था कि आज रात उनकी अचानक तबीयत बहुत अधिक खराब हुई और इसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया । यह खबर सुनते ही उनके परिवारीजन दिल्ली पहुंच गए । जहां से दिवंगत जाकिर हसन खां का शव उनके पैतृक निवास कायमगंज के मोहल्ला कुकी खेल लाया जा रहा है । उम्मीद जताई जा रही है यहां पहुंचने के बाद उनके पैतृक कब्रिस्तान में शाम के वक्त4.30 बजे तक दफन किया जायेगा । दिवंगत जाकिर हसन खां की पत्नी का पहले ही देहान्त हो गया था । उनके एक बेटा अमान खां तथा एक बेटी है । बेटी की शादी हो चुकी है । वहीं भाइयों में यह सबसे बड़े थे । इनसे छोटे भाई नासिर हसन खां – बाबर हसन खां – बबलू हसन खां सहित पूरा परिवार काफी गमजदा है। मौत की खबर के बाद आखिरी बार देखने बालों की भीड़ इनके आवास पर जमा है।वहीं आने वालों का तांता लगा हुआ है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct