कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 सितंबर 2022
आज कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। आयोजन अवसर पर आईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार तथा जिला अधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद की मौजूदगी के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा फरियादियों की संख्या काफी अधिक दिखाई दे रही थी। बाहर अपनी समस्याओं का पंजीयन काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी ।आयोजन का समय 2:00 बजे तक निर्धारित होने के कारण इस समय तक 212 फरियादी ही अपनी समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों के सामने पहुंच पाए । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही 29 समस्याओं का निस्तारण करा दिया ।
शेष 183 आवेदन पत्रों को पारदर्शिता पूर्ण ढंग से स्थलीय निरीक्षण के साथ निस्तारित करने का निर्देश दे, संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सौंप दिए गए। समाधान दिवस में आए फरियादी ग्राम प्रधान निवासी ग्राम गुटैटी दक्षिण एवं उनके साथ आए अन्य ग्रामीणों ने गांव स्थित सुरक्षित बी श्रेणी की भूमि पर अवैध रूप से भू माफियाओं द्वारा बनाए गए मकानों को ध्वस्त कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा । वही ग्राम नियामतपुर भुक्सी की निवासी महिला दुखतरी बेगम पत्नी स्वर्गीय मोहम्मद खान ने प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव के ही दबंगों पर उसकी निजी पैतृक जमीन पर किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए । अवैध कब्जेदारों से जमीन मुक्त कराने की गुहार लगाई।
नगर के समीप बसे गांव न्यू कॉलोनी नगला दत्तू की निवासी महिला सावित्री देवी ने प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उसके आवास को जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से मकान निर्माण के लिए पिलर खड़े किए जा रहे हैं । जिससे उसका रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। मना करने पर यह लोग तरह तरह की धमकियां देते हैं। उसका अनुरोध था कि जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए पिलर हटवा कर रास्ता खुलवा दिया जाए ।जबकि थाना मेरापुर चौकी अचरा क्षेत्र के गांव खलबारा की निवासी युवती वैष्णवी यादव पुत्री विजय बहादुर सिंह जो अपनी भाभी अनामिका के साथ समाधान दिवस में पहुंची थी। उसने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके पिता ने अपना खेत सालाना कटता तथा उगाई पर दिया था। जिसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है।
लेकिन खेत पर वही दबंग लोग आज भी कब्जा किए हुए हैं। उसने अपने परिवार के भरण-पोषण का वास्ता देते हुए अवैध रूप से किए गए कब्जा को हटाने की गुहार की है ।आज के समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के गांव गोविंदपुर हाकिम खाँ के लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों ने पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा है कि गांव स्थित तालाब पर जिसका खाता नंबर 94 है ।उस पर गांव के ही कुछ दबंगों ने अवैध रूप से जबरन कब्जा कर मकान रखे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब को अस्तित्व विहीन कर दिया गया है। जिससे गांव के पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। गांव में गंदगी और कीचड़ बढ़ता जा रहा है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द अवैध कब्जे को हटवा कर तालाब को तालाब के रूप में ही पुन: स्थापित करा दिया जाए। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को पुलिस बल के साथ तालाब की भूमि को चिन्हित कर खाली कराने का राजस्व निरीक्षक को आदेश दिया है। समाधान दिवस अवसर पर आज उच्च अधिकारियों के अतिरिक्त तहसीलदार ,प्रभारी निरीक्षक कायमगंज जय प्रकाश पाल ,थानाध्यक्ष थाना कंपिल, शमशाबाद ,नवाबगंज, मेरापुर के अतिरिक्त संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
और पढें:-
-
Rape of Minor Child: नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का आरोप= मुकदमा दर्ज
-
अवैध तमंचा सहित एक गिरफ्तार- Kaimganj News
-
एडिशनल एसपी के निर्देशन में अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ किया नगर में फ्लैग मार्च
-
संविधान निर्माता बाबा साहब के विरुद्ध टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज- Kaimganj News
-
कस्बा चौकी कायमगंज इंचार्ज रहमत खाँ सहित कुछ अन्य उप निरीक्षकों के हुए तबादले
-
Kaimganj News: हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिया ,अपनी वाकपटुता कौशल का परिचय
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धरती बचाने का संकल्प: किरन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS चार्ट, कविता, फैंसी ड्रेस और रोल प्ले से गूंजा विद्यालय परिसर, समर कैंप[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ऑटो में बैठा ‘सफर का साथी’ निकला जेबकतरा, 40 हजार पार कर बुजुर्ग को धक्का देकर फरार
KAIMGANJ NEWS कंपिल रोड पर दिनदहाड़े वारदात, बाइक सवार साथी संग चंद सेकेंड में हुए[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS महिला की जमीन पर फर्जीवाड़ा! बैंक से निकलवा लिया लोन, संपूर्ण समाधान दिवस में गूंजे कब्जे और धमकियों के मामले
KAIMGANJ NEWS 129 शिकायतें पहुंचीं तहसील, मौके पर सिर्फ 7 का निस्तारण, फरियादियों में भारी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news खाद मांगने पहुंचे किसान पर हंगामे का आरोप फार्मर रजिस्ट्री को लेकर दुकान पर गाली-गलौज, पुलिस जांच में जुटी
Farrukhabad news कंपिल, फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास में खाद वितरण को लेकर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ट्रांसफार्मर फुंका, 18 घंटे तड़पे 250 घर
Farrukhabad news –भीषण गर्मी में बिजली गुल, इनवर्टर हुए फेल, रातभर जागते रहे लोग कंपिल,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आधी रात अस्पताल पहुंचे डीएम, बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
Farrukhabad news –गंदगी, बंद एसी और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार फर्रुखाबाद, जनपद[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सेवानिवृत्त शिक्षकों की विदाई में छलका दर्द, सम्मान समारोह में गूंजी पेंशन भुगतान की मांग
Farrukhabad news- 31 मार्च को रिटायर हुए 56 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान, लेकिन देयक और पेंशन[...]
May