Kaimganj News: लखीमपुर खीरी प्रकरण में हिंदू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन सौंप आरोपियों को जल्द सजा दिलाए जाने की मांग

Kaimganj News, Farrukhabad News

कायमगंज / फर्रुखाबाद 17 सितंबर 2022
प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में दो सगी बहनें दुपट्टे के फंदे से पेड़ की डाल पर फांसी पर लटकी हुई मृत अवस्था में मिली थी। आरोप था कि इन दोनों को अगवा करके संभवत दुष्कर्म के बाद मार कर फांसी पर लटका दिया गया। हालांकि पुलिस ने वहां हुए हंगामे, जनता में फैले आक्रोश और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर अपना बचाव एवं सक्रियता दिखाने के लिए शासन के कड़े तेवरों के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी पुष्टि पुलिस विभाग के एक उच्च अधिकारी द्वारा भी की जा चुकी है। आज इसी प्रकरण में हिंदू जागरण मंच के संयोजक प्रदीप सक्सेना अपने संगठन के पदाधिकारियों अनूप चौबे, रामजी कौशल ,रिंकू कौशल ,शिव मंगल कौशल, जय सक्सेना ,विवेक शर्मा ,सनी शर्मा, सौरभ चौहान, कल्लू गुप्ता ,दिलीप कौशल ,आदि के साथ तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसील समाधान दिवस में आ रहे आईजी जोन तथा जिला अधिकारी फर्रुखाबाद को सौंपना चाहते थे । जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन ने संभावित हंगामे की स्थिति को देखकर तहसीलदार कायमगंज तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कायमगंज को हिंदू जागरण मंच के नगर कार्यालय सब्जी मंडी जवाहर गंज भेजकर वहीं से ज्ञापन प्राप्त करा लिया। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद लखीमपुर खीरी में एक समुदाय विशेष के लोगों ने दो हिंदू सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म व उनकी हत्या कर दी। उनका कहना है कि इस घटना से देशभर में हिंदू समाज आक्रोशित है।

हिंदू जागरण मंच इस घटना की कड़ी निंदा करता है, तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मांगा कर कहा गया है कि इस घटना में शामिल दूसरे समुदाय के लोगों को जल्द से जल्द न्याय प्रक्रिया पूर्ण कराने की व्यवस्था करते हुए सख्त सजा दिलाई जानी चाहिए। हिंदू जागरण मंच का कहना है कि अक्सर ऐसी घटनाओं में न्याय प्रक्रिया की देरी के कारण अपराधी को इसका अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलता है । जिससे इस तरह की जघन्य घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, इसके लिए आवश्यक है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes