KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

IMG 20260418 WA0353

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)।
शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक झोपड़ी में हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते विकराल आग का रूप ले लिया। चंद मिनटों में आग ने आधा दर्जन झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और छह परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस भयावह हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान ने पीड़ितों को सड़क पर ला खड़ा किया है।
सुबह करीब 9 बजे रवि शर्मा की झोपड़ी से आग की शुरुआत हुई। तेज हवा और ज्वलनशील झोपड़ियों के चलते लपटें तेजी से फैलती चली गईं। देखते ही देखते आग ने प्रवेश, अनूप, मिथुन, सुरेंद्र और रामदीन की झोपड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरा गांव दहशत में आ गया।
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी, मिट्टी और जो भी संसाधन उपलब्ध थे, उनके सहारे आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया और उसे और फैलने से रोका।
इस भीषण अग्निकांड में झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज तक जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों के सामने अब सिर छुपाने और दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।
(ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news गंगा का रौद्र रूप! देखते ही देखते नदी में समा गए मकान, आधे कटे घरों पर मंडरा रहा तबाही का खतरा

Farrukhabad news शमशाबाद के समयचीपुर चितार में कटान से मची तबाही, चार झोपड़ियां और किसानों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में आज छह घंटे बिजली संकट! सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ठप रहेगी सप्लाई, आठ जर्जर पोल बदलने को सभी फीडरों पर शटडाउन

KAIMGANJ NEWS –उपभोक्ता पहले ही निपटा लें जरूरी काम, बिजली विभाग ने जारी की सूचना;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास मिली दिल्ली के युवक की लाश, रातभर खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा शव! ठंड बनी मौत की वजह या कुछ और?

KAIMGANJ NEWS –दीपावली की शाम घर से निकला था 37 वर्षीय जितेंद्र, कई दिनों से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS यात्री प्रतीक्षालय पर मौत बनकर टूट पड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 40 से 50 यात्रियों की अटकी सांसें!

KAIMGANJ NEWS –ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में चालक ने खोया नियंत्रण, बस ने प्रतीक्षालय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति-पत्नी के विवाद के बीच महिला ने उठाया खौफनाक कदम! कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

KAIMGANJ NEWS -परिजनों में मची चीख-पुकार, गंभीर हालत में सीएचसी से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिवाली से पहले धधका नगर पालिका का कूड़ा घर! जहरीले धुएं ने घेरा पूरा इलाका, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS –टूटी बाउंड्रीवाल, खुले गेट और आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नदारद, प्लास्टिक-रबर के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS इंस्टाग्राम पर धमकी और फोटो से छेड़छाड़ का आरोप, युवती को तेजाब डालने की धमकी से मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –भाई की शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद, युवती ने गौरव ठाकुर नाम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ओवरटेक की जल्दबाजी बनी हादसे की वजह! टैक्सी से टकराकर कार में जा घुसी बाइक, दो किशोर गंभीर

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज-कंपिल मार्ग पर शराब ठेके के सामने हुआ भीषण हादसा, कार चालक ने[...]