KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा, मेड़ तोड़ने और भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमा गया। फरियादियों की लंबी कतार और शिकायतों के अंबार के बीच प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में नजर आई। कुल 104 शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर महज 8 का ही निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने की, जबकि क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ने भी मौके पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन पर कब्जा और खेतों की मेड़ तोड़ने को लेकर सामने आईं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिखाई दिया।
अचरिया वाकरपुर निवासी विनय ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उसकी खेत की मेड़ तोड़कर जमीन अपने खेत में मिला ली। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कंपिल क्षेत्र के पुरौरी गांव की आशा देवी ने एक महिला लेखपाल पर खुलेआम रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि उक्त लेखपाल वर्षों से एक ही तहसील में जमी हुई है।
सिनौली गांव के राजकुमार और बिल्सड़ी निवासी विपिन कुमार ने भी अपनी-अपनी जमीन पर कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुरौरी निवासी विजय कुमार द्विवेदी ने कानूनगो पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया, जिस पर सीडीओ ने तत्काल जांच के निर्देश दिए।
फरियादियों की बढ़ती संख्या और सीमित निस्तारण ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाधान दिवस में आए अधिकांश लोग निराश लौटे, जिससे साफ है कि जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान अभी भी चुनौती बना हुआ है।
इस दौरान डीडीओ एसके तिवारी, एसडीएम रविंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, नायब तहसीलदार हर्षित समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
(ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव, दानिश खान)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun