Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Picsart 26 04 19 00 51 16 682

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)।
जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक गैंगस्टर आरोपी की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में आरोपी के मकान और खेत पर खड़ी फसल को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर वहां सरकारी बोर्ड भी लगवा दिया।
थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव नैगवा निवासी दुर्विजय सिंह पर चोरी, मारपीट समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। थाना मऊ दरवाजा में दर्ज एक चोरी के मामले की विवेचना शहर कोतवाल दर्शन सिंह द्वारा की जा रही है। इसी प्रकरण में जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कायमगंज के नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। कार्रवाई से पहले पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई गई, जिससे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी के मकान और खेत में खड़ी मक्का की फसल की पैमाइश की गई।
प्रशासन ने दुर्विजय सिंह और उसकी पत्नी सीमा देवी के हिस्से की कुल 12 लाख 7 हजार 217 रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। कुर्की के बाद मौके पर प्रशासन का बोर्ड लगाकर संपत्ति को सरकारी कब्जे में ले लिया गया।
शहर कोतवाल दर्शन सिंह ने बताया कि दुर्विजय सिंह पर चोरी और मारपीट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है, जबकि उसका एक साथी, जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी चंद्रशेखर, अभी जेल में बंद है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में यह साफ संदेश गया है कि अपराधियों के खिलाफ प्रशासन किसी भी सूरत में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes