KAIMGANJ NEWS मौत के कुएं से ‘राष्ट्रीय गौरव’ की वापसी: घंटों की जंग के बाद जिंदा निकला मोर, गांव में छाई खुशी!”

IMG 20260418 WA0387

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भटासा में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने उस वक्त राहत में बदल गई, जब गहरे और संकरे कुएं में गिरे देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर को वन विभाग की टीम ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घंटों चली इस जद्दोजहद के बाद जैसे ही मोर को जिंदा बाहर निकाला गया, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और तालियों से टीम का स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फकीरे ठाकुर के खेत में स्थित एक पुराना और बेहद गहरा कुआं इस हादसे की वजह बना। शनिवार दोपहर खेतों में काम कर रहे किसानों को अचानक कुएं के भीतर से तेज फड़फड़ाहट और गिरने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने झांककर देखा तो भीतर राष्ट्रीय पक्षी मोर जिंदगी के लिए संघर्ष करता नजर आया। गहराई इतनी ज्यादा थी कि मोर लाख कोशिशों के बावजूद बाहर नहीं निकल पा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। वन दरोगा लोकेश कुमार के नेतृत्व में ललित सिंह, जहीर खान और नानिकराम की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कुआं संकरा और काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू आसान नहीं था, लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी।
रस्सियों के सहारे जान जोखिम में डालकर कर्मचारी कुएं में उतरे और बेहद सावधानी के साथ मोर को अपने कब्जे में लिया। हर पल चुनौती से भरे इस ऑपरेशन ने वहां मौजूद लोगों की सांसें थाम दी थीं। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद मोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
बाहर निकालने के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत उसकी हालत का निरीक्षण किया। प्राथमिक उपचार के बाद मोर पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और बहादुरी की जमकर सराहना की। गांव में इस घटना की चर्चा देर तक होती रही, और हर कोई इस ‘जिंदगी की जंग’ में मोर की जीत पर खुश नजर आया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes