Farrukhabad news भंडारे के बाहर से चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260418 WA0317

Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद, 17 अप्रैल 2026
थाना कमालगंज पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, मुकदमा संख्या 104/2026 में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में धर्मेंद्र पुत्र जय सिंह निवासी नगरिया देवधरपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP 76 X 7483) बरामद हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 28 मार्च 2026 को नगवां गांव स्थित शिव मंदिर पर चल रहे भंडारे के दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी की थी। वह चोरी की बाइक को बेचने के इरादे से कानपुर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस संबंध में वादी देवेंद्र राजपूत पुत्र कामता सिंह निवासी फतेहउल्लापुर ने 16 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम, मारपीट सहित अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes