Farrukhabad news – निस्तारण प्रक्रिया में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता पूर्ण तरीके से कार्य करने के भी संबंधित को दिए डीएम ने निर्देश
फर्रुखाबाद, :- 18 अप्रैल 2026
तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दिया। फतेहगढ़ स्थित ऑफीसर्स क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 59 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक 29 प्रकरण राजस्व विभाग से संबंधित रहे।
इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विद्युत विभाग की 4, विकास विभाग की 2 तथा अन्य विभागों से जुड़ी 13 शिकायतें भी प्राप्त हुईं। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने यह भी कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय दिलाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : – दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May