Farrukhabad news -7 सूत्रीय मांग पत्र के साथ शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, जल्द समय परिवर्तन का मिला आश्वासन
फर्रुखाबाद : –
भीषण गर्मी के बीच बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने एक बार फिर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। संघ की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें स्कूल समय परिवर्तन सहित विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। ।बैठक का संचालन जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में अन्य जनपदों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि बच्चों को लू और तेज धूप से राहत मिल सके।
शिक्षक संघ ने अपनी 7 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विश्वनाथ प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। बीएसए ने मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही स्कूल समय परिवर्तन का आश्वासन दिया, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में उम्मीद जगी है।
बैठक में यह भी मांग की गई कि जनगणना ड्यूटी में प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, दिव्यांग तथा अस्वस्थ चल रहे शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए, ताकि वे अपने स्वास्थ्य और विद्यालय संचालन पर ध्यान दे सकें। इसके अलावा शिक्षकों के चयन वेतनमान, लंबित एरियर का भुगतान, रिक्त एआरपी पदों पर चयन, तथा नव नियुक्त शिक्षकों की मानव संपदा आईडी और सेवा पंजिका शीघ्र बनवाने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के कारण शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसे शीघ्र दूर करना जरूरी है। साथ ही यह भी तय किया गया कि जनपद में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भव्य समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा, जिससे उनके योगदान को सम्मान मिल सके।
बैठक में राजेश यादव, राकेश यादव, श्याम सिंह, बलवीर सिंह, ओम सिंह चौहान, रेशम आरा, केपी सिंह, अमन कुमार, गजेंद्र सिंह, विकास गंगवार, शैलेन्द्र चौहान, विमलेश शाक्य, रवीन्द्र दिवाकर, प्रेम नारायण, प्रदीप पाल, आयुष गंगवार सहित दर्जनों शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो – गर्मी के इस विकट दौर में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि प्रशासन के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत है कि समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट : -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun