Farrukhabad news अवैध कटान पर छापा, वन टीम पर हमला… वर्दी फाड़ी, माफिया फरार

Picsart 26 04 18 19 04 10 266

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/शमशाबाद। जिले में लकड़ी माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका खौफनाक नजारा उस वक्त सामने आया जब अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया गया। माफियाओं ने न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि वन रक्षक की वर्दी तक फाड़ डाली और पुलिस के आने से पहले मौके से फरार हो गए।
मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर महमूद मंडी रोड स्थित कर्बला के पास का है, जहां कायमगंज क्षेत्र के टेढ़ीकोन इलाके में बिना अनुमति हरे पेड़ों के अवैध कटान की खबर मिलते ही वन विभाग हरकत में आया।
वन रेंजर के निर्देश पर वन रक्षक लोकेश लवानिया, शिवेंद्र तोमर और वन दरोगा शैलेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही लकड़ी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकले।
👉 फिल्मी अंदाज में पीछा, आरा मशीन पर घेराबंदी
वन टीम ने हार नहीं मानी और पीछा करते हुए शमशाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर महमूद में एक आरा मशीन तक माफियाओं को ट्रैक कर लिया। जैसे ही टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की, माफिया बौखला उठे।
👉 वन रक्षक पर हमला, वर्दी तक फाड़ी
देखते ही देखते माहौल गरमा गया और माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर धावा बोल दिया। हाथापाई के दौरान वन रक्षक लोकेश लवानिया की वर्दी तक फाड़ दी गई। माफियाओं के तेवर इतने आक्रामक थे कि टीम को पीछे हटना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख वन विभाग ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए।
👉 लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
वन विभाग ने मौके से लकड़ी से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर शमशाबाद पुलिस को सौंप दिया है।
👉 नामजद माफिया पर शक
सूत्रों के मुताबिक, कायमगंज क्षेत्र के रायपुर निवासी जफर खान लकड़ी माफिया द्वारा अवैध कटान कराया जा रहा था, जो टीम के पहुंचते ही ट्रैक्टर लेकर भाग निकला और आरा मशीन तक पहुंच गया था।
⚠️ सवाल बड़ा है…
क्या जंगलों की सुरक्षा करने वाली टीम ही सुरक्षित नहीं, तो फिर हरे पेड़ों को बचाने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?
लकड़ी माफियाओं की ये दबंगई कहीं न कहीं कानून-व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
📍 शमशाबाद से महेश वर्मा की रिपोर्ट

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes