फर्रुखाबाद, 31 मार्च 2023
स्थानीय नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया की आरक्षण नीति स्पष्ट होने के बाद मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका फर्रुखाबाद का अध्यक्ष पद महिला के लिए, वही नगर पालिका परिषद कायमगंज का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 199 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित किया । उसके अनुसार ही फर्रुखाबाद तथा कायमगंज का भी आरक्षण निश्चित कर दिया गया ।आरक्षण की घोषणा होते ही कुछ ऐसे लोग जो चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। उनकी आशाओं पर पानी फिरता हुआ नजर आने लगा है। क्योंकि महिला आरक्षण के कारण अब बे खुद चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेंगे। केवल राजनीति के लिए ही ऐसे लोगों को चुनाव मैदान में महिलाओं को ही उतारना होगा। वही जिन स्थानों के लिए एससी एसटी अथवा ओबीसी का आरक्षण घोषित हुआ। वहां अब सामान्य वर्ग का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में आ गया है। इस तरह काफी दिनों से प्रयासरत रहे चुनाव लड़ने की उम्मीद पाले उम्मीदवारों की उम्मीदें अधूरी रह गई। कायमगंज नगर पालिका परिषद पिछले चुनाव में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थी। इस वर्ग के कुछ लोग इस बार भी उम्मीद लगाए बैठे थे की स्थिति वही रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।अब कायमगंज के नगर पालिका चुनाव में सामान्य तथा sc-st के प्रत्याशी अपना भाग्य नहीं आजमा पाएंगे। * आरक्षण संबंधी सूचना नगर विकास अनुभाग द्वारा इस अनुभाग के विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी द्वारा जारी करते हुए बताया गया है कि घोषित आरक्षण पर अगर किसी को आपत्ति है । तो 7 अप्रैल 2023 तक आपत्तियां दाखिल की जा सकती है।*
निकाय चुनाव की प्रदेश में कुल 760 सीटों में से ओबीसी को पूर्व की भांति 27% आरक्षण के कारण 205 सीटें आरक्षित की गई हैं । वही महिलाओं के लिए 33 सीटें बढ़ाकर 255 की जगह आज अब 288 सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। sc-st की 102 सीटों की जगह अब इनकी संख्या 110 कर दी गई । इस तरह इस वर्ग के लिए 8 सीटें बढ़ा दी गई हैं।
आरक्षण की घोषणा के बाद फर्रुखाबाद की स्थिति पर नजर डाली जाए = तो फर्रुखाबाद सदर महिला वर्ग के लिए आरक्षित, वही कायमगंज पिछड़ा वर्ग के लिए, नगर पंचायत कमालगंज अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित तथा नगर पंचायत खिमसेपुर सामान्य वर्ग के लिए और नगर पंचायत कंपिल भी सामान्य वर्ग के लिए इसी तरह नगर पंचायत नवाबगंज भी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। वही नगर पंचायत मोहम्मदाबाद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एवं नगर पंचायत संकिसा बसंतपुर भी पिछड़ा वर्ग के लिए ही आरक्षित की गई है। शमशाबाद नगर पंचायत इस बार महिला के लिए आरक्षित करते हुए जनपद की आरक्षण की वर्तमान स्थिति की सूचना दी गई है। यदि 7 अप्रैल तक दायर होने वाली आपत्तियों के बाद कोई फेरबदल नहीं होता है। तो स्थानीय नगर निकाय की घोषित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार ही चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को उतर कर अपना भाग्य आजमाना होगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug