ईएमटी व पायलट ने कराया एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव

Picsart 23 03 31 16 44 02 137

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 31 मार्च 2023
प्रसूता को अस्पताल लाते समय हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस के ईएमटी एवं पायलट ने आशा की सहायता से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराने के बाद उसे कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती करा दिया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम मंसूर नगर का बताया जा रहा है। यहां के निवासी आलोक कुमार की पत्नी आरती को तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना पाकर ईएमटी लोकेंद्र सिंह एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस जब महिला को लेकर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आ रही थी। तभी अस्पताल गेट पर पहुंचते ही ईएमटी तथा पायलट दीपक सिंह ने आशा किरन के साथ मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला आरती को अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। जच्चा – बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बताया गया है कि महिला ने तीसरे बच्चे के रूप में पुत्री को जन्म दिया है। सुरक्षित प्रसव के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। ईएमटी लोकेंद्र सिंह ने बताया की पुलिया पुल गालिब से लेकर कायमगंज सरकारी अस्पताल तक भारी जाम लगा हुआ था। जिस कारण अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया ।अस्पताल के गेट के पास पहुंचते ही महिला के तेज प्रसव होने लगा। महिला ने गाड़ी में ही एक पुत्री को जन्म दे दिया। बताते चलें की कायमगंज में पुलिया से लेकर अस्पताल गेट तथा जामा मस्जिद तक रोज भारी जाम की दिक्कत होती रहती है। जिसके चलते आए दिन प्रसूता महिलाएं एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे देती हैं। जबकि पुलिया पर पुलिस पिकेट भी लगी होती है तथा नो एंट्री का बोर्ड भी लगा हुआ है। इस सबके बावजूद भारी जाम की स्थिति रोज देखी जा सकती है। जिस कारण आए दिन मरीजों को अस्पताल आने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes