कार व ट्रैक्टर की मामूली टक्कर के विवाद में ट्रैक्टर चालक ने कार चालक युवक को ट्रैक्टर के पहिए से कुचला हालत गंभीर

Picsart 23 03 18 10 21 51 086

कायमगंज /कंपिल /फर्रुखाबाद 18 मार्च 2023
ईको कार के पिछले भाग में ट्रैक्टर की टक्कर लग जाने पर विवाद की नौबत उत्पन्न हो गई। यूको पर सवार युवक ट्रैक्टर चालक को पकड़ने दौड़ा। ट्रैक्टर पर चढ़कर ट्रैक्टर ड्राइवर को नीचे उतारना चाहा। ट्रैक्टर ड्राइवर ने युवक के मारी लात। युवक नीचे गिरा। जिससे वह चलते ट्रैक्टर के पहिए से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मामला थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानापुर पलनापुर का बताया जा रहा है। यहां के निवासी असगर अली पुत्र लल्लू उम्र 26 वर्ष ईको कार पर सवार होकर अपनी बुआ के घर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज आ रहे थे। तभी कंपिल चौराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार के पिछले से में कट मार दिया। असगर ने गाड़ी से उतर कर ट्रैक्टर चालक को ललकारा और भागकर उसे पकड़ना चाहा। ट्रैक्टर पर चढ़कर जिस समय ड्राइवर को असगर रोक रहा था ।उसी समय ट्रैक्टर ड्राइवर ने उसके लात मार दी और वह नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान ट्रेक्टर ड्राइवर ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया ।जिससे असगर ट्रैक्टर के पहिए से दबकर कुचल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ना चाहा ।लेकिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर कायमगंज की ओर भाग आया। कुछ लोगों ने पीछा कर ग्राम रायपुर के पास ट्रैक्टर को पकड़ लिया। किन्तु ड्राइवर मौके से भाग गया। ट्रैक्टर को थाना कंपिल में खड़ा करा दिया गया है। वहीं घायल युवक को उसके परिजनों द्वारा कायमगंज के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने में खड़ा कराते हुए ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है । घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes