दबंगों ने 2 महिलाओं को मारपीट कर छत से फेंका -हालत गंभीर

Picsart 23 03 18 11 08 00 721

– पीड़ित थाने गुहार लगाने पहले ही गया था यदि सुन लेती पुलिस तो शायद ना होती घटना
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 मार्च 2023
दुकान से सामान खरीदते समय हुए झगड़े में आज देर शाम 2 महिलाओं को दबंगों ने मारपीट करते हुए छत से फेंका। दोनों महिलाएं गंभीर घायल। जिन्हें परिजनों द्वारा कायमगंज के सीएचसी अस्पताल में कराया गया भर्ती । प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया के लिए रेफर।
मामला थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर राजकुमार का बताया जा रहा है। यहां की निवासी 45 बर्षीय गुड्डी देवी पत्नी रूप किशोर तथा नेमबती(36) पत्नी भूप सिंह को देर रात घायल अवस्था में कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एंबुलेंस द्वारा लाया गया। बताया गया है कि बीते दिवस गांव में दुकान से नेम वती तथा उसका बेटा सामान खरीदने गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही सतीश राजवीर दिनेश संजय विमल कुमार ने गुड्डी के बेटे के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मारपीट की, जिसकी शिकायत थाना कंपिल पुलिस को गुड्डी देवी द्वारा बीते दिवस ही लिखित तहरीर के रूप में दे दी गई थी। आज फिर पुनः बच्चों के विवाद में उक्त लोगों ने गुड्डी देवी व नेमबती के घर पर आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया और छत पर बैठी दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से पीटते हुए छत से नीचे फेंक दिया। जिससे नेमबती का वांया पैर टूट गया। वही गुड्डी देवी के सिर में गंभीर चोटे आई। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों महिलाओं को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes