KAIMGANJ NEWS दिल व दिमाग से सेवा भावना रखने वाले प्रमुख समाज सेवी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में परीक्षण कर दवाइयां कराई, निः शुल्क उपलब्ध

IMG 20250103 WA0186

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
वैसे तो बहुत से लोग समाज सेवा करने की चाहत के साथ यह पुनीत कार्य करते आ रहे हैं । वे सभी अच्छे ही कहे जाते हैं किन्तु इनमें से भी कुछ ऐशे व्यक्ति होते हैं। जिनके पास स्वयं के कार्यो में व्यस्त रहने के कारण समय का अभाव रहता है। लेकिन फिर भी वे दिल और दिमाग से सेवा भावना से परिपूर्ण होने के गुण से मानवीय धर्म के लिए सेवा हेतु समय अवश्य निकाल कर समाज सेवा करते रहते हैं । इन्हीं में से एक कायमगंज नगर के मुख्य उद्योगपति के साथ प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल हैं । आज एक बार फिर श्री अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर रोग पीडित लोगों की सेवा हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कंपिल क्षेत्र के गांव बरखेड़ा स्थित जनसेवक आर्दश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया । जहां आए लोगों का परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां दी गई । जो लोग गंभीर रूप से प्रभावित पाए गए उन्हें उन्होंने अपने प्रवन्धन वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भिजवाया । शिविर स्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार समर्पण सेवा समिति व सी पी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ मिथलेश अग्रवाल के निर्देशन में वर्तमान में बदलते मौसम के चलते हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सक डॉ शिवम त्रिपाठी द्वारा 200 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरित की गई।शिविर में ग्राम बरखेड़ा, मोहद्दीपुर, महमूदपुरपट्टी सपाह, रसीदपुर, उतमाननगर, सूरजपुर व आसपास गांव के सर्दी, खासी, जुखाम, वीपी, सुगर व हड्डी से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा न्यूरो व नाक कान गला के मरीजों का भी उपचार किया गया। गंभीर मरीजों को सीपी हॉस्पिटल के लिए भेजा गया ।, जहां पर मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर मंगल पांडे द्वारा उपचार किया गया। शिविर में पूर्व ग्राम प्रधान वीनू सिंह, प्रधानाचार्य राजेश शास्त्री, कमलेश चौधरी, विपिन दुबे, ब्रजेश, ध्रुव कुमार, देशराज, रिया सिंह, किशन सिंह, नितिन गंगवार, गोपी सक्सेना, विमला सिंह सहित अन्य लोग सहर्ष स्वेच्छा से मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes