KAIMGANJ NEWS हवन-पूजन के बीच कायमगंज चीनी मिल में गूंजी पेराई की पहली हुंकार, 14 लाख क्विंटल का लक्ष्य तय; विधायक-एसडीएम ने दबाया शुभारंभ का बटन, पहले गन्ना लाने वाले किसानों का सम्मान—लेकिन मीडिया को बुलाने में भेदभाव के आरोपों से घिरा मिल प्रबंधन!

Picsart 26 11 25 19 10 24 903

KAIMGANJ NEWS –विधायक डॉ. सुरभि गंगवार और एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बटन दबाकर किया सत्र का शुभारंभ, पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों का सम्मान; चुनिंदा मीडिया कर्मियों को बुलाने और बाकी की अनदेखी पर उठे सवाल

कायमगंज फर्रुखाबाद । इंतजार खत्म हुआ और बुधवार को किसान सहकारी चीनी मिल कायमगंज में नए पेराई सत्र का आगाज हो गया। सुबह से ही मिल परिसर में चहल-पहल रही। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के बीच पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर किसानों की समृद्धि और मिल के बेहतर उत्पादन की प्रार्थना की। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि गंगवार और एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बटन दबाकर पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। मिल का सायरन गूंजते ही परिसर में गन्ना पेराई की हलचल शुरू हो गई।

समारोह के दौरान विधायक और एसडीएम ने फीता काटकर मिल के वे-ब्रिज और कंप्यूटराइज्ड कांटे का भी उद्घाटन किया। इन व्यवस्थाओं से गन्ने की तौल में पारदर्शिता और किसानों को सहूलियत मिलने की उम्मीद जताई गई। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का भरोसा दिलाया।

पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को किया सम्मानित

नए सत्र के पहले दिन गन्ना लेकर मिल पहुंचने वाले किसानों का विशेष स्वागत किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर पहुंचे सवितापुर निवासी गिरंद सिंह और बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए होतेपुर निवासी रतन सिंह को तिलक लगाकर तथा पुरस्कार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस पहल से किसानों का उत्साह बढ़ा।

14 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

मिल के महाप्रबंधक डॉ. नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि चालू सत्र में 14 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिल प्रशासन ने तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी न हो, तौल व्यवस्था सुचारु रहे और भुगतान समय से कराया जाए, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा और ताजा गन्ना मिल में आपूर्ति करने की अपील की।

शुभारंभ समारोह में मीडिया की अनदेखी, पत्रकारों में नाराजगी

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ जहां किसानों और मिल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण अवसर रहा, वहीं समारोह में मीडिया को लेकर भी सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि इस बार मिल के महाप्रबंधक की ओर से स्थानीय मीडिया कर्मियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने की परंपरा का पालन नहीं किया गया। पूर्व के वर्षों में पेराई सत्र के शुभारंभ पर जिले के विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाता रहा है, जिससे कार्यक्रम की जानकारी व्यापक स्तर पर आमजन और किसानों तक पहुंचती थी।

इस बार चुनिंदा एक-दो समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम संपन्न करा लिए जाने की बात सामने आने से बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है। मीडिया कर्मियों का कहना है कि चीनी मिल कोई निजी प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि किसानों और आम जनता से जुड़ी महत्वपूर्ण सहकारी संस्था है। ऐसे सार्वजनिक महत्व के आयोजन में सभी समाचार माध्यमों को समान अवसर दिया जाना चाहिए। आखिर ऐसी कौन सी वजह रही कि इस बार मीडिया के एक बड़े वर्ग को समारोह से दूर रखा गया? यह सवाल मिल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस संबंध में महाप्रबंधक अथवा मिल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है।

किसानों की कसौटी पर खरा उतरना होगी मिल प्रबंधन की चुनौती

पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। किसानों के लिए मिल केवल गन्ना बेचने का केंद्र नहीं, बल्कि उनकी सालभर की मेहनत की कमाई और आर्थिक जरूरतों का बड़ा आधार है। ऐसे में नियमित गन्ना खरीद, तौल में पारदर्शिता और समय से भुगतान किसानों की सबसे बड़ी अपेक्षा है। अब मिल प्रबंधन के सामने 14 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य पूरा करने के साथ किसानों का भरोसा बनाए रखने की चुनौती भी होगी।

कार्यक्रम में मिल समिति के उपाध्यक्ष जय कुमार गंगवार, रश्मि दुबे, अरुण दुबे, नवाब सिंह वर्मा, महेंद्र राजपूत, मुख्य रसायनविद रामसेवक दोहरे, मुख्य अभियंता पी. राम और सीसीओ प्रशांत कुमार सहित मिल के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले अशोक का खेत में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में मची सनसनी

KAIMGANJ NEWS –गुरुवार रात करीब 11 बजे घर से हुए थे लापता, शुक्रवार शाम आलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गऊटोला-अताईपुर में रात के अंधेरे में कथित खनन का बड़ा खेल! मशीनों की गड़गड़ाहट और डंपरों की रफ्तार ने खोली निगरानी की पोल

KAIMGANJ NEWS –सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जेसीबी से खुदाई और ट्रैक्टर-डंपरों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS देवठान एकादशी पर कायमगंज के बाजारों में उमड़ा आस्था और खरीदारी का सैलाब, सुबह से शाम तक रही रौनक

KAIMGANJ NEWS -सिंघाड़ा 25 रुपये तो शकरकंदी 30 रुपये किलो बिकी, 20 रुपये का एक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तालाब लबालब, नालियां चोक और सड़क ऊंची… आखिर कहां जाएं बस्ती के लोग?

KAIMGANJ NEWS –किसी का मकान ढहा, तो किसी की नींव पर मंडरा रहा खतरा; वाल्मीकि[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बघार पुलिया के पास दो बाइकों में भीषण भिड़ंत, 60 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल

KAIMGANJ NEWS –हेलमेट और सावधानी को लेकर फिर उठे सवाल, सिर व पैर में आई[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 218 बच्चों की मौजूदगी में स्कूल की रसोई में अग्निकांड, मालती ने जान जोखिम में डाल बंद किया सिलेंडर

Farrukhabaf news फर्रुखाबाद। लिंजीगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच[...]