कायमगंज / फर्रुखाबाद 30 दिसंबर 2022
न्यायालय तथा शासन स्तर से जमीन के धरातलीय ढांचे को बचाने तथा पर्यावरण प्रदूषण से पूरी तरह राहत पाने के लिए स्पष्ट आदेश जारी है । जिसके अनुसार जहां हरे भरे पेड़ों को काटने पर प्रतिबंध लगाया गया है । वही भूमि से अवैध मिट्टी खनन करने पर कढ़ाई से रोक लगाई गई है । लेकिन विडंबना है कि धनलोलुप अधिकारी खनन माफियाओं को अवैध मिट्टी खनन की खुली छूट दिए हुए हैं। जब कभी कोई शिकायत करता है, तो घुमा फिरा कर जांच के बहाने कोई न कोई तरकीब निकालकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। यही कारण है कि अवैध मिट्टी खनन तथा अवैध बालू खनन के साथ ही हरे पेड़ों का कटान पूरे क्षेत्र में जगह -जगह खुलेआम होता रहता है ।
ये भी पढ़ें:-Hardoi News: कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर नर्स की निकल गई चीख
जिसका ताजा उदाहरण आज फिर एक बार सामने आया। उसके अनुसार कायमगंज तहसील तथा कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सोतेपुर मजरा हकीकतपुर में अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर औपचारिकता का निर्वाह करते हुए मौके पर केवल हल्का लेखपाल को भेजा गया । यह अलग बात है कि लेखपाल वहां पहुंचा तो उसने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मिट्टी खनन हो रहा था। उसके अनुसार ग्राम सोतेपुर निवासी सोनपाल के खेत से मिट्टी खनन किया जा रहा था। लेखपाल ने बताया कि यहां से लगभग 7फीट से लेकर 9 फीट से भी ज्यादा गहरे गड्ढे कृषियोग्य खेत में मिट्टी खनन करने के कारण मौके पर पाए गए। किंतु लेखपाल ने खनन माफिया का नाम नहीं बताया। इस संबंध में हल्का लेखपाल ने कहा कि उसे किसी ने यह नहीं बताया कि मिट्टी खनन कौन करा रहा है। उस माफिया का क्या नाम है ।
किंतु नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन कारोबार करने वाले का संबंध सत्ताधारी दल के विधायक से है और वही अवैध मिट्टी खनन करा रहा है। जब इस संबंध में लेखपाल से पूछा तो उसने कहा कि मैं जब मौके पर गया तो वहां मिट्टी खुदाई करने वाले मजदूर बैठे थे। मिट्टी भरने आया ट्रैक्टर उसे देखते ही मौके से भाग गया। जिस खेत में खनन हो रहा है उसके गांव की पुष्टि करते हुए लेखपाल ने भी खेत स्वामी का नाम सोनपाल ही बताया। वही हल्का लेखपाल सौरव यादव ने बताया कि हो सकता है कि इन लोगों के पास मिट्टी खनन की परमिशन हो। लेकिन किसी ने भी उसे परमिशन का कागज मौके पर नहीं दिखाया था।
इसलिए उसने आज 30 दिसंबर दिन के 12:00 बजे तक यदि परमिशन है तो दिखाने की बात कही, लेखपाल का कहना था कि उसने खनन स्थल की पैमाइश कर ली है । नक्शा बना लिया है। वह अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को सौंप देगा। इसके बाद इस प्रकरण में अधिकारी जैसा चाहेंगे । उसके अनुसार ही कार्यवाही होगी। यह तो उदाहरण मात्र है । इस तरह का खनन सत्ता से रसूख रखने वाले खनन माफिया पूरे क्षेत्र में अधिकारियों से मिलकर करा रहे हैं ।लेकिन प्रशासन न जाने क्यों उनकी तरफ आंख उठाकर देखने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
यह है इस समय की कानून व्यवस्था का नंगा सच। इस संबंध में जिला खनन अधिकारी राजीव रंजन का कहना था कि उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं है। इसकी जांच आख्या उप जिलाधिकारी कायमगंज के माध्यम से यदि उन्हें प्राप्त होती है । तो बे उस पर अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
आशा बहू की लेटलतीफी भरी लापरवाही के कारण प्रसूता एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म देने पर हुई मजबूर
-
Kaimganj News: छात्रों ने विविध कार्यक्रम आयोजित कर मनाई जयंती
-
Kaimganj News: महिला तथा बेटे व बेटी को दबंगों ने मारा-पीटा, शिकायत पुलिस से
-
5 arrested with illegal liquor: आबकारी तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने अपमिश्रित अवैध शराब सहित पांच किए गिरफ्तार
-
इलाज के बहाने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अज्ञात काउंसलर पर 1,70,000 रुपए ठगी का आरोप लगा ,पीड़ित ने कराया मुकदमा दर्ज
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct