–ईएमटी तथा पायलट ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव
– समय से सूचना मिलने के बाद भी जानबूझकर आशा नहीं पहुंची प्रसूता के पास
कायमगंज /फर्रुखाबाद ,29 दिसंबर 2022
एक तरफ जहां सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तरह-तरह की योजनाएं एवं सेवाएं दे रही है । वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य कर्मचारी ही स्वास्थ्य सेवाओं को पलीता लगाने से बाज नहीं आ रहे। आशा बहुओं की लापरवाही के चलते आए दिन कोई ना कोई प्रसूता महिला एंबुलेंस एवं अपने निजी वाहनों में नवजात शिशुओं को जन्म देती नजर आती हैं। ऐसा ही एक मामला आज उस समय देखने को मिला जब कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुडौल निवासी अजय की 27 वर्षीय पत्नी खुशबू को तेज प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस के ईएमटी शैलेश यादव को बुलाना पड़ा। 108 एंबुलेंस जिस समय महिला को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के लिए लेकर आ रही थी । तभी रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। पायलट जयप्रकाश यादव तथा ईएमटी शैलेंश यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए ग्राम टिलियां के पास एंबुलेंस रोककर महिला का प्रसव कराया। बताया गया है कि महिला के परिजनों ने क्षेत्रीय आशा को जानकारी दी थी। लेकिन क्षेत्रीय आशा बहू मौके पर नहीं पहुंची। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया था। महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। इसके बाद एंबुलेंस चालक एवं साथी ने जच्चा- बच्चा दोनों को सुरक्षित ढंग से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया।
इनसेट:–
हालांकि सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कई सुविधाएं दी गई हैं । इसकी एक कड़ी आशा बहू भी है । क्षेत्रीय आशा बहू का काम पहले दिन से लेकर आखिरी टाइम तक रहता है। जब तक प्रसूता महिला बच्चे को जन्म ना दे दे । लेकिन सरकार की इस मंशा को पलीता लगाने से बाज आशा बहू नहीं आ रही। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आशा बहू को जब -जब काल की तब- तब उन्होंने कोई न कोई बहाना करके पल्ला झाड़ लिया। बताते चलें हर एक गांव तथा शहर में एक आशा बहू की नियुक्ति की गई है। आशा बहुओं का काम प्रसूता महिलाओं की देखरेख करना है। टाइम से अस्पताल में लाकर भर्ती कराना है। समय-समय पर जांच पड़ताल कराकर चिकित्सक की सलाह उपलब्ध कराना होता है । इस सब के बावजूद कुछ आशा बहुएं अपने काम से मुंह चुराती नजर आ रही है । जिसके चलते आए दिन इस तरह की कोई ना कोई घटना देखने को मिलती है। जब इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक से बात करना चाहा तो उन्होंने पहले तो बात करने से मना कर दिया ।इसके बाद उन्होंने कहा हमें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी करके कुछ बताया जा सकता है ।
रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Keshav Prasad Maurya: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में
-
Up Nagar Nikay Chunav: न्यायालय फैसले के बाद ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की घोषणा
-
Up Nagar Nikay Chunav: जरूरी हुआ तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे,निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले सीएम योगी, सपा और बसपा ने साधा निशाना
-
Bharat Jodo Yatra: कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की पद यात्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप
-
Sucide: अर्द्ध विक्षिप्त ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
Hardoi News: कुदरत का करिश्मा: महिला ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म, देखकर नर्स की निकल गई चीख
-
Agra News: शिक्षिका को छात्र के पिता से हुआ प्यार,पति से झगड़े के बाद छोड़ा परिवार, पहुंच गई प्रेमी के घर
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct