KAIMGANJ NEWS एक ही परिसर में स्थित तीन तंबाकू गोदामों पर जीएसटी का छापा

Picsart 25 12 20 07 33 32 449

KAIMGANJ NEWS -छापे के दौरान खंगाले अभिलेख माल का किया भौतिक सत्यापन किंतु जन चर्चाओं में कार्यवाही संदेह के घेरे में
कायमगंज /फर्रुखाबाद
पूरे एशिया महाद्वीप में तम्बाकू निर्यात के लिए मसहूर तम्बाकू नगरी कायमगंज में तम्बाकू व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर रह रह कर जीएसटी टीमें छापा मारकर अपना काम करती चली आ रहीं हैं । इस छापेमारी में एक बात बिल्कुल साफ हो जाती है कि चाहे भले ही टीम काम सही ढंग से कर रही हो परन्तु टीम द्वारा ही अपारदर्शी तरीका अपनाकर पूरी कार्यवाही को संदेह के घेरे पहुंचा दिया जाता है । खैर जो भी हो एक वार फिर
इटावा जीएसटी एसआईवी के डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसी जितेंद्र कुमार ने टीम के साथ शुक्रवार दोपहर कंपिल रोड स्थित अंशुल रस्तोगी, कायमगंज टुबैको और जनता टुबैको फर्म पर छापा मारा। तीनों फर्में एक ही परिसर वाली गोदामों में संचालित हो रही हैं। जीएसटी टीम ने गोदाम में मौजूद फर्मों के अभिलेखों की गहन जांच शुरू की और वहां रखे माल का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद अभिलेखों में दर्ज स्टॉक और मौके पर मिले माल का आपस में मिलान किया गया। इतना करने के बाद क्या मिला इसकी पारदर्शी ढंग से जानकारी टीम ने गोपनीयता के नाम पर किसी को भी नहीं मिलने दी । तम्बाकू व्यापारियों और टीम सदस्यों के बीच फिक्स मैच की तरह खेल चलता रहा । छापामार खेल पूरा होने के बाद जीएसटी टीम ने काफी प्रयास के बाद जानकारी देते हुए बताया कि कंपिल रोड स्थित गोदाम में संचालित तीनों तंबाकू फर्मों के अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान अभिलेखों में दर्ज स्टॉक की तुलना में मौके पर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का अतिरिक्त माल पाया गया है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है। तीनों फर्मों के स्वामियों को शनिवार को जीएसटी कार्यालय बुलाया गया है, जहां वे अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर बिचार किया जा सकेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes