KAIMGANJ NEWS – भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने घुमंतू जानवरों को गौशालाओं में भिजवाने की उठाई मांग
कायमगंज /फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन (स्वराज ) के पदाधिकारी तथा संगठन सक्रिय सदस्यों ने तहसील पहुंचकर आवारा घूम रहे गोवंश के झुंडों को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाने की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी कायमगंज को सौंपा ।
सौंपे गए ज्ञापन में किसान नेताओं ने किसानों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि शमशाबाद क्षेत्र के गांव भकुसा , गोपालपुर , साहबगंज , नगला मलू, बल्लू बेहटा , नई बस्ती दादूपुर , निजामुद्दीनपुर , खान आलमपुर में बड़ी संख्या में आवारा पशुओं के झुंड विचरण कर रहे हैं । यह पशु यहां खेतों में खड़ी गेहूं सरसों आलू आदि की फसलों को चर – कर व रौंदकर नष्ट कर रहे हैं । जिससे किसान परेशान तथा बर्बाद हो रहा है । उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो सके इन आवारा विचरण कर रहे पशुओं को पकड़वाकर गौशालाओं में भिजवाया जाए । उन्होंने कहा है कि किसान पहले से ही यहां बाढ़ से पीड़ित रहा है। वहींआलू में नुकसान हो रहा है । अब केवल सरसों तथा गेहूं की फसल ही उसकी जीविका के लिए आखिरी उम्मीद बची है । उसे भी यह आवारा पशु नष्ट किये दे रहे हैं । जब किसानों की फसलें ही बर्बाद हो जाएंगी तो फिर किसान का गुजारा कैसे होगा? इसलिए उन्होंने इस समस्या के समाधान की मांग की है । वहीं किसान नेताओं ने यातायात सुविधा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि वैसे तो फर्रुखाबाद से दिल्ली के लिए काफी बसें चलाई जा रही हैं । लेकिन नवाबगंज से दिल्ली जाने के लिए सीधे रोडवेज बस सुविधा उपलब्ध नहीं है । इसलिए यातायात सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम से कम फर्रुखाबाद से नवाबगंज होते हुए दिल्ली के लिए पांच रोडवेज बसें चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए । ज्ञापन अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct