KAIMGANJ NEWS साफ गन्ना आपूर्ति पर जोर, 3.20 कुंतल हुई पेराई नवागंतुक जीएम ने संभाला चीनी मिल का चार्ज,

IMG 20251219 WA0258

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
चीनी मिल के महाप्रबंधक शादाब असलम के स्थानांतरण के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे नवागंतुक जीएम रमेश कुमार ने चीनी मिल पहुंचकर विधिवत चार्ज संभाला। चार्ज लेने के बाद उन्होंने मिल गेट पर मौजूद किसानों से बातचीत की और साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। जीएम रमेश कुमार ने कहा कि किसानों की सुविधा, समय से भुगतान और बेहतर उत्पादन उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद उन्होंने मिल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव से गन्ने की उपलब्धता व पेराई की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस बार बाढ़ के कारण तराई क्षेत्र का गन्ना पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे मिल को अपेक्षाकृत कम गन्ना मिलने की संभावना है। उन्होंने अनुमान जताया कि पेराई जनवरी के अंत अथवा फरवरी के पहले सप्ताह तक ही चल सकेगी। बताया गया कि एक माह में मिल द्वारा 3.20 लाख कुंटल गन्ने की पेराई कर 27,290 कुंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। वहीं 2 दिसंबर तक किसानों को 5.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस सत्र में चीनी की रिकवरी गत वर्ष की तुलना में 0.53 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है। जीएम को सभी गन्ना क्रय केंद्रों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अभियंता पांचू राम, मुख्य रसायनविद डीसी यादव, सिविल इंजीनियर अनिल यादव और प्रवीन चौहान मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes