भीषण अग्नि कांड में सामान जलकर राख, वही हजारों रुपए कीमत की भैंस झुलस कर मरी

Picsart 23 03 04 22 59 46 736

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 5 मार्च 2023

भरसार में लगी आग से सामान जलकर हुआ राख। वहीं 70हजार रु० कीमत की भैंस झुलस कर मर गयी।ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची दमकल गाड़ी। पुलिस तथा क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे, किया नुकसान का आकलन।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम गंधिया निवासी अहंकार पुत्र आशाराम तथा उनके चचेरे भाई देवराम पुत्र प्रसादी लाल का गांव में ही सड़क किनारे भरसार हैं। इसमें दोनों लोग अपनी- अपनी जगह पर भैंस तथा चारा काटने के लिए इंजन तथा मशीन इसके अलावा घरेलू सामान रखे हुए थे। आज दोपहर लगभग 1:00 बजे के करीब भरसार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग की चपेट में आकर बाड़े में बंधी भैंस जल कर उसकी मौत हो गई। वहीं रजाई गद्दे एवं इंजन तथा चारा काटने की मशीन के अलावा बेचने के लिए रखा गया चारा भी जलकर राख हो गया ।इसके अलावा पड़ोस में लगभग अहकार की 2 बीघा तंबाकू की फसल भी जल गई। बताते चलें आग इतनी भयंकर थी की गांव के लोगों को आग को बुझाने के लिए लगभग 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। वही अहलकार ने बताया कि दोनों लोगों का लगभग दो लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अनिल ने मौका मुआयना किया। कुआं खेड़ा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने मिट्टी पानी आदि डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई थी। लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes