बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के प्रयास से लगभग 126 भट्टा बाल श्रमिक व मजदूर कराए गए मुक्त

Picsart 23 03 04 18 35 02 711

– भूखे प्यासे तड़पते मुक्त हुए बच्चों को रेल द्वारा भेजा जा रहा है,उनके गृह बिहार प्रांत
– पिछले लगभग 7 माह से इन्हें अलीगंज के एक भट्टे पर बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 मार्च 2023
जिन हाथों में होनी चाहिए थी कलम किताब और कॉपी , बच्चों के उन कोमल हाथों से लिया जा रहा था ईंट पथाई जैसा जटिल काम, बिगड़ रहा था इन मासूमों का भविष्य,।

Picsart 23 03 04 18 33 54 651

इन बच्चों को ठेकेदार के माध्यम से बिहार प्रांत से लाकर उत्तर प्रदेश के जनपद एटा थाना व तहसील अलीगंज क्षेत्र में मैनपुरी जाने वाले रोड पर स्थित गांव झकरई के पास वाले एक ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर ईट पथाई जैसा कठोर श्रम बाला काम कराया जा रहा था। बहुत कठिन और दर्द भरी जिंदगी जी रहे इन लगभग 126 बाल श्रमिकों तथा श्रमिकों को दिल्ली की बचपन बचाओ आंदोलन संस्था की सक्रियता तथा पहल पर जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की मदद से छुड़ाया गया। बंधन मुक्त कराए गए सभी बाल श्रमिकों को देर रात जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज रेलवे स्टेशन पर 80 से पचासी लोगों को लाया गया । वही 30 से 35 को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर भेजा गया हैं। पूरे मामले के संबंध में बताया जा रहा बताया जा रहा है कि पिछले 7 महीने से थाना अलीगंज जनपद एटा के गांव झकरई के पास स्थित एनएस नाम के ईट भट्टे पर, भट्टा मजदूर ठेकेदार बाबू राम द्वारा लाया गया था। इसके बाद इनसे काम कराने के बाद पिछले दो हफ्तों से खाना पीना सब कुछ बंद कर दिया। किसी व्यक्ति द्वारा बचपन बचाओ आंदोलन दिल्ली के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के देशराज सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर तथा उनकी टीम सक्रिय हो गई। जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस के संयुक्त तत्वधान में स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की मदद से भट्टे पर पहुंचकर लगभग सभी 126 लोगों को छुड़ाया गया। और फिर वहां से विधिक कार्यवाही के बाद वाहनों द्वारा इन सभी को उनके पैतृक गृह प्रांत बिहार भेजने के लिए रेलवे स्टेशन कायमगंज तथा रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद ले जाया गया। जहां पूरी व्यवस्था के साथ इन बाल श्रमिकों को उनके परिवार से मिलाने के लिए रेल मार्ग से रवाना किया जाएगा । बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के एक पदाधिकारी जो इन बिहारी श्रमिकों के साथ रेलवे स्टेशन पर आए थे, ने पूरा विवरण बताते हुए कहा कि बच्चों को पिछले काफी दिनों से कभी आधे पेट तो कभी बिल्कुल नहीं, यहां तक कि पिछले लगभग कई दिनों से भूखा प्यासा तड़पने के लिए इनके भाग्य पर ही छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं। जिन्होंने उन्हें बताया कि उनकी मां की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा मां का आखिरी बार दर्शन करने का निवेदन करने पर भी इन बाल श्रम शोषण करने वालों ने उन्हें जाने की इजाजत तक नहीं दी। जैसे संवेदनहीन पहलू तथा बाल श्रम शोषण, बंधक बनाकर काम कराने, रोजगार देने का बहाना करके बच्चों को लाने, जैसे अन्य कानून विरोधी कृत्य को करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की प्रक्रिया भी चल रही है। साथ ही बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के पदाधिकारी ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि बिहार प्रांत के शासन तथा प्रशासन से वार्ता कर इन गरीब बच्चों के रहने खाने-पीने तथा शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाए। इस मानवीय कार्य के लिए अलीगंज से लेकर कायमगंज तक के क्षेत्र में लोग बचपन बचाओ संस्था के प्रयास की भूरि- भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes