KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे ‘अलविदा जुमा’ के मौके पर शुक्रवार को कायमगंज की मस्जिदों और ईदगाहों में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तपती धूप और गर्मी के बावजूद हजारों अकीदतमंद नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ पड़े।
नमाज के दौरान जब हजारों हाथ दुआ के लिए उठे तो फिजां में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआएं गूंज उठीं।
=नमाज पूरी श्रद्धा, शांति और अनुशासन के साथ की गई अता =
प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता इंतजामों के बीच पूरा माहौल धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश देता नजर आया।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन रहा सतर्क*
अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कोतवाली क्षेत्र की 16 मस्जिदों और 5 ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया।
एसडीएम अतुल कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी स्वयं सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद और ईदगाह परिसर में मुस्तैद रहे।
*ड्रोन और सीसीटीवी से हुई निगरानी*
-नगर की जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद और जटवारा की मीनार मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया।
ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई, जबकि मुख्य चौराहों और मस्जिदों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। इससे व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिली।
=घरों में भी जारी रहा इबादत का दौर =
जहां मस्जिदों और ईदगाहों में पुरुषों ने नमाज अदा की, वहीं मुस्लिम महिलाओं ने अपने घरों में इबादत कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। नमाज के बाद सामूहिक दुआ में देश की खुशहाली, समाज की एकता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की कामना की गई।
=सौहार्द और सहयोग का दिखा सुंदर उदाहरण =
अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और नमाजियों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस तरह प्रशासन की मुस्तैदी और जनता के सहयोग से कायमगंज में अलविदा जुमे की नमाज शांति, श्रद्धा और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुई, जिसने एक बार फिर भाईचारे और एकता का बेहतरीन संदेश दिया।
ब्यूरो चीफ – जयपालसिह यादव – दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अकीदत के साथ अता हुई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन-चैन की दुआओं के लिए उठे हाथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे ‘अलविदा जुमा’ के मौके पर शुक्रवार[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS NAWABGANJ NEWS
Farrukhabad news गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त: सप्लाई इंस्पेक्टर का गैस एजेंसियों पर छापा, इंडियन गैस का बंद मिला दफ्तर
Farrukhabad news – वैध बुकिंग पर समय से सिलेंडर देने के सख्त निर्देश, कालाबाजारी पर[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news अफवाहों से बचें, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं : – सीएम योगी
Lucknow Uttar Pradesh news –कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तुरंत दर्ज होगी एफआईआर, अधिकारियों[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश एवं पहाड़ों पर बर्फबारी के बढ़ेआसार
Delhi news -15 से 17 मार्च के बीच सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत समेत[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रसोई गैस संकट: लाइन में उपभोक्ता, पेट की आग बुझाने के लिए लकड़ी से चूल्हा जलाना बनी मजबूरी
KAIMGANJ NEWS – एक सप्ताह पहले से बुक सिलेंडर भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आयुष्मान कार्ड में ‘सुस्ती’ पड़ी भारी, भड़के डिप्टी CMO: बोले- काम में लापरवाही हुई तो सीधे गिरेगी गाज
KAIMGANJ NEWS –खौफनाक अल्टीमेटम: “शासन की प्राथमिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घर-घर जाकर बनाओ गोल्डन[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा के मंदिर में ‘कायाकल्प’ की गूंज: नन्हे सितारों ने बांधा समां, सुरभि बोलीं—अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाएं!
KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन। उलियापुर और[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS
Farrukhabad news ईरान युद्ध की आहट से मचा हड़कंप: गैस की कमी की अफवाह पर एजेंसी पर उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में लगे उपभोक्ता
Farrukhabad news कमालगंज / फर्रुखाबाद | 11 फरवरी 2026 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-इजराइल और ईरान[...]
Mar