कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 अप्रैल 2023
यह दुखद घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा में आज सवेरे घटित हुई। बताया गया कि यहां देवी जागरण(जागिन्न) का कार्यक्रम चल रहा था । इसके लिए प्रसाद बनाया जा रहा था। प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक गैस रिसाव के साथ आग लग गई और यह घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के निवासी बृजभान सिंह जाटव जो फिलहाल एफ2546 सुंदर नगरी दिल्ली में रह रहे हैं। बृजभान दिल्ली रोडवेज कारपोरेशन की नौकरी से अभी 1 साल पहले ही रिटायर हुए थे। वे अपने मूल गांव भटासा आकर जागरण कार्यक्रम करा रहे थे।
गैस सिलेंडर हादसे में बृजभान की 62 वर्षीय पत्नी शांति देवी तथा 3 वर्षीय मासूम इनके नाती आर्यांश पुत्र मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही दुखद मौत हो गई। वही कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए इनके दामाद अनिल पुत्र आसाराम निवासी राजा का रामपुर जो पीएसी मुरादाबाद में तैनात हैं, के अतिरिक्त इनके दूसरे रिश्तेदार 7 वर्षीय राजन पुत्र राजेश गंजन नगला कलान शाहजहांपुर, एवं इसी गांव के निवासी 50 वर्षीय सिद्ध देवी पत्नी राजकुमार, धनुआ खेड़ा निवासी 40 वर्षीय राकेश पुत्र धनीराम, 21 वर्षीय पूजा पत्नी ओमवीर निवासी भीम नगर कंपिल तथा भटासा के ही निवासी 55 वर्षीय रामअवतार, गंगा श्री पत्नी राम अवतार, दीपक पुत्र संजय, शिमला पत्नी मदन पाल, सुरेंद्र पुत्र मदन पाल, रेशमा देवी पत्नी संजय कुमार ,सीमा पत्नी अरविंद, संजय कुमार पुत्र रामजीलाल अमरवती पत्नी अनुज , नितिन पुत्र बृजभान सिंह सभी निवासी भटासा गैस सिलेंडर की आग से बुरी तरह झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुखद हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गई चारों ओर चीख-पुकार तथा रोने और कराहने की आवाज सुनाई देने लगी सभी घायलों को तुरंत सीएचसी कायमगंज एवं सरकारी अस्पताल नवाबगंज ले जाया गया। जहां से पीएसी जवान बृजभान सिंह के दामाद अनिल सहित चार गंभीर रूप से घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई इटावा के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका शांति देवी तथा उसके मासूम नाती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस भीषण घटना में लगी आग की चपेट में आकर कार्यक्रम स्थल पर रखे, बहुत से गद्दे, दूसरे कपड़े तथा डीजे मशीन वहां पड़ा छप्पर एवं अन्य घरेलू सामान भी जल गया है। अग्नि कांड से गांव में चीख-पुकार मच गई। अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। गांव वालों ने प्रयास कर आग बुझाई। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इसके बाद एडीएम ,एडिशनल एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायर बिग्रेड के जवानों ने सिलेंडर घर से निकाल कर तालाब में फेंका। इतने बड़े भीषण दुखद कांड से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं के साथ चारों ओर गमगीन माहौल दिखाई दे रहा है। लोग घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। समय का किसी को पता नहीं होता एक पल बाद ही आगे क्या होने वाला है। ईश्वर ही जाने, यहां भी जागरण की खुशी में सभी लोग खुश नजर आ रहे थे। सभी अपने- अपने काम में लगे देवी आस्था के साथ हवन पूजन कर रहे थे। इन विचारों को नहीं मालूम था कि अगले ही पल ऐसा दुखद: नजारा देखने को मिलेगा।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct