माह-ए- रमजान में मुस्लिम बाहुल्य आबादी के बीच खोले गए शराब ठेके का विरोध कर इमामबाड़े पर धरना देने की चेतावनी

Picsart 23 04 03 15 13 26 365

फर्रुखाबाद, 3 अप्रैल 2023

प्रकरण फर्रुखाबाद नगर का है। यहां मुस्लिम बाहुल्य आबादी वाली बस्ती के बीच में देसी शराब की दुकान खोल दी गई है। शराब ठेका खोले जाने से मुस्लिम बस्ती के लोग खासे परेशान तथा आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं । इस प्रकरण को लेकर बहुजन समाज पार्टी के बैनर पर राजनीति करते रहे अनस सिद्दीकी की अगुवाई में कई दर्जन लोग अपनी शिकायत करने जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर शराब ठेका तत्काल हटाए जाने की मांग की है। इनके समर्थन में आकर डॉक्टर एचएम सिद्दीकी आदि ने भी जिलाधिकारी से शराब ठेका हटाने की मांग की है। पत्र सौंपकर मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया की जिस जगह शराब ठेका खोला गया है। वहां से केवल 30 मीटर की दूरी पर इमामबाड़ा और 50 मीटर की दूरी पर मस्जिद तामीर है । इसी के साथ वही सामने रैन बसेरा भी बना हुआ है। आपत्ति कर्ताओं का कहना है कि शराब के ठेके वाली दुकान पर अराजक तथा असामाजिक तत्व पहुंचकर कोई न कोई ऊल-जुलूल हरकत और हंगामा करेंगे। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है। और ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे माहौल में किसी भी समय किसी बड़ी वारदात होने की संभावना बनी रहेगी। अनस सिद्दीकी ने बताया कि पत्र का संज्ञान ले जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही आबकारी अधिकारी से फोन पर वार्ता की है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा ठेका हटाए जाने का आबकारी अधिकारी को निर्देश भी दे दिया गया है। मामले की गंभीरता को बताते हुए श्री सिद्दीकी ने कहा कि मोहल्ले के लोग शराब ठेके की दुकान से इतने परेशान होने लगे हैं कि कई लोगों ने तो अपने घरों के सामने अपना मकान बेचने तक का बैनर टांग दिया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश जारी कर दिया है। यदि फिर भी शराब का ठेका वहां से नहीं हटाया गया तो अगले दिन से ही मोहल्ले के लोग शांतिपूर्ण ढंग से गांधीवादी तरीका अपनाते हुए इमामबाड़े पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे और आंदोलन तब तक चलता रहेगा। जब तक की शराब का ठेका वहां से हटाया नहीं जाता। बस्ती के लोग कह रहे थे कि रमजान के महीने में भी आबकारी विभाग के लोग इतने नशे में हैं कि उन्हें ऐसे पाक महीने में भी यही शराब बिकवाने का नशा सवार है। वैसे तो लोगों को उम्मीद है कि जिलाधिकारी इस ओर अवश्य ध्यान देंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes