Farrukhabad news विधानसभा में गूंजा फर्रुखाबाद का विकास एजेंडा मेडिकल कॉलेज से लेकर बाईपास–पुल तक, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने सरकार को घेरा

IMG 20260219 WA0382

Farrukhabad news कमालगंज/फर्रुखाबाद।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र के दौरान भोजपुर से विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने फर्रुखाबाद जनपद की ज्वलंत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाया। विधायक ने स्वास्थ्य, कृषि, यातायात और प्रशासनिक सुधार जैसे विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनहितकारी प्रस्तावों की लंबी फेहरिस्त रखी।
विधायक राठौर ने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि इससे न केवल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने आलू किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कोल्ड स्टोरेज के बढ़ते भाड़े और परिवहन लागत पर सरकारी अनुदान दिए जाने की मांग रखी, ताकि किसानों को वास्तविक राहत मिल सके।
यातायात और बुनियादी ढांचे पर बोलते हुए विधायक ने कमालगंज में भीषण जाम से निजात के लिए बाईपास निर्माण, दुर्गूपुर में काली नदी पर नए पुल तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंघीरामपुर से काली उधनुपर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा।
साथ ही प्रशासनिक सुधार के तहत कमालगंज विकासखंड के बड़े दायरे को देखते हुए जहानगंज में नया विकासखंड बनाए जाने की आवश्यकता बताई।
विधायक के इन प्रभावी प्रयासों से क्षेत्र की जनता में विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है। अब निगाहें सरकार की ओर हैं कि इन जनहितकारी मांगों पर कब और कितनी तेजी से सकारात्मक निर्णय लिया जाता है।
ब्यूरो चीफ: जयपाल सिंह यादव
दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा: ड्यूटी के दौरान की-मैन ( रेलवे कर्मी ) मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर घायल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद कासगंज–कानपुर रेलवे ट्रैक पर ड्यूटी कर रहे एक रेलवे कर्मी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मौत का हाईटेंशन खतरा: पितौरा क्रॉसिंग पर 33KV लाइन से उठीं चिंगारियां दिखाई पड़ीं आग जैसे शोले, टला बड़ा हादसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद मंगलवार रात कायमगंज क्षेत्र में अचरा मार्ग स्थित पितौरा रेलवे क्रॉसिंग[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा बना जाम का जाल : -ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जनता बेहाल—प्रशासन बेखबर

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/फतेहगढ़ | फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगर के बीच स्थित बढ़पुर देवी मंदिर चौराहा इन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को रणक्षेत्र बना शमसाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर SDM और विधायक पति में ‘महासंग्राम’

KAIMGANJ NEWS –500 बीघा गेहूं की फसल पर मचा ‘कोहराम’: भारी पुलिस फोर्स तैनात, विधायक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मठ की मर्यादा तार-तार: महिलाओं पर कस रहे थे फब्तियां, टोकने पर पुलिस से ही भिड़ गए ‘गौरक्षा प्रमुख’ और ‘बजरंग दल’ के नेता

 KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बवाल: शिवरई मठ पर मनचलों ने काटा हंगामा, खाकी से बदसलूकी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शिक्षा की अलख जगाने हेतु “स्कूल चलो अभियान” रैली, आयोजित कर किया ग्रामीणों को जागरूक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद जनपद के विकास खंड कायमगंज क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान–अमेरिका–इजराइल तनाव: बड़े हमले की धमकी के बीच टला टकराव, 2 हफ्ते का युद्ध विराम लागू

Delhi news साभार :- नई दिल्ली :- द एंड टाइम्स न्यूज (अंतरराष्ट्रीय समाचार | ताज़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवक गंभीर घायल — PRD जवान ने दिखाई इंसानियत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes