KAIMGANJ NEWS रमज़ान के पहले जुमे की अज़मत के साथ, दूसरे रोज़े पर मस्जिदों में नजर आया अकीदतमंदों का जन सैलाब

Picsart 26 02 18 19 53 13 013

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
मुक़द्दस रमज़ान माह के पहले जुमे की यकीनी सिद्दत दूसरे रोज़े के साथ मिलने से कायमगंज में इबादत, सब्र और रूहानियत का काबिले गौर नज़ारा दिखाई दे रहा है । कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों के रोज़ेदारों में सुकून भरा खासा जोश और अकीदत दिखाई दी। मौसम की बेरुखी के बावजूद भी अल्लाह की इबादत के लिए लोगों का हौसला कम नहीं हुआ और मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ती नजर आ रही थी ।
पहले जुमे पर मस्जिदों में भरी रहीं सफ़ें, अमन-चैन की दुआओं से गूंजा शहर
नगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, मस्जिद पुल गालिब तथा चिलौली मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज़ के दौरान अंदर से लेकर बाहर तक सफ़ें बिछी रहीं। उलेमा-ए-दीन ने खुत्बों में रमज़ान की फज़ीलत बताते हुए कहा कि यह महीना सब्र, तक़वा, इन्साफ़ और इंसानियत का पैग़ाम देता है। नमाज़ के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए ख़ास दुआएं मांगी गईं।
*सेहरी से इफ्तार तक इबादत का सिलसिला*
-रोज़ेदारों ने सुबह सेहरी के साथ रोज़े की नियत की।
-सेहरी का समय: लगभग सुबह 4:45 बजे तक
-इफ्तार का समय: लगभग शाम 6:20 बजे
=(स्थानीय मस्जिदों द्वारा ऐलान किए गए वक्त के मुताबिक रोज़ेदारों ने रोज़ा खोला।) =
= कुछ इस तरह दिखाई दी बाजारों की रौनक =
– इफ्तारी की खरीदारी से गुलज़ार रहे बाजार
– दोपहर बाद से ही नगर के प्रमुख बाजारों में इफ्तारी के सामान की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली। दुकानों पर खासा जमावड़ा रहा—
बढ़ी फलों की मांग: – खजूर, तरबूज और केले की सबसे अधिक बिक्री हुई।
: -हलवाइयों की दुकानों पर दिखी रौनक-:
-जलेबी, समोसे और पकौड़ों की खुशबू से बाजार महक उठे। इन चीज़ों की अच्छी रही खरीदारी
:नन्हे रोज़ेदारों में भी दिखा इबादत सुकून: -पहली बार रोज़ा रखने वाले बच्चों के चेहरों पर खुशी और उमंग भरा इबादत का सुकून साफ तौर पर झलकता दिखाई दिया ।
= अलर्ट प्रशासन ने की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था =
रमज़ान के पहले जुमे और बढ़ती चहल-पहल को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अर्लट रहा। कोतवाली पुलिस द्वारा मस्जिदों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे नमाज़ियों को किसी प्रकार की रुकावट या दिक्कत न हो।
= दिखाई दी गंगा जमुनी तहजीब =
-रमज़ान के पाक महीने में कायमगंज की गंगा-जमुनी तहज़ीब एक बार फिर नज़र आई, जहां इबादत के साथ भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम भी पूरे शहर में गूंजता दिखाई दिया।
ब्यूरो चीफ – जयपाल सिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes