Kaimganj news कायमगंज,फर्रुखाबाद 12 जून 2023 भाकियू जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान नेताओं ने जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज को 8 सूत्री समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि कर्ज के साए में डूबा किसान आत्म हत्या करने को मजबूर गरीब किसानों को कर्ज मुक्त बनाकर खुशहाल बनाया जाए। मंगलवार को भाकियू हरपाल गुट के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रेम चंद्र सक्सेना के नेतृत्व में किसानों की बैठक मंडी समिति कायमगंज में हुई जहां किसानों की आठ सूत्रीय समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग की गई। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को संबोधित उप जिलाधिकारी कायमगंज को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया आवारा जानवरों से गरीब किसानों का जीना दुश्वार हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार ने टीम सेट बनाएं टैग सहित जानवर रखे जाएं । जिससे किसानों को आवारा पशुओं से निजात मिल सके। फसल बर्बाद होने के कारण किसान कर्ज में डूब गया, बैंक केसीसी कर्ज मुक्त किया जाए, कृषि केंद्र कायमगंज के प्रभारी एटीएम ब बी टी एम चहेती को सरकारी लाभ दिलाते जबकि आम किसान लाभ से वंचित रह जाता है। जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाए। कृषि केंद्र फैजबाग में कृषि सहायक धर्मेंद्र की कार्य शैली ठीक नहीं,क्षेत्र में नहीं जाते ।ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ियों को जो सामग्री उपलब्ध कराई जाती बो बच्चों को नहीं मिल पाती ।जांच करा कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। सरकार ने गल्ला तथा सब्जी मंडी में किसानों की फसलों के लिए टीन सैड डलवाए मगर मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारी व्यापार कर रहे हैं अविलंब खाली कराए जाएं। किसानों ने सौर ऊर्जा के लिए सभी प्रक्रिया पूरी की 3 महीने गुजर गए लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं की गई । किसानों की फसलें सूख रही कायमगंज फर्रुखाबाद के मध्य निचली गंगा नहर सूखी पड़ी है। सिंचाई के अभाव में फसलें सूख रही है। अभिलंब पानी टेल तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेम चंद्र सक्सेना हुकुम सिंह यादव मंडल अध्यक्ष कानपुर सूरजपाल सिंह शाक्य हरिलाल सिंह राजपूत रमेश चंद्र पाल मोतीलाल रजनीश शाक्य तथा रामभरोसे पाल आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug