Shamshbaad news, से खबर 12 जून 2023। क्षेत्राधिकारी कायमगंज तथा थानाध्यक्ष शमसाबाद के नेतृत्व में चिलासरा में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित । कार्यक्रम में मौजूद आधा दर्जन महिलाओं ने घरेलू उत्पीड़न संबंधी समस्याओं को रखा। थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी चिलसरा को दिए निस्तारण के तत्काल आदेश। सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनके अधिकारों से अवगत कराने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। जगह-जगह महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम संपन्न कराए जा रहे है। कार्यक्रमों में महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करा उन्हे सुरक्षा के भी टिप्स दिए जा रहे हैं। वक्त बे वक्त आपातकालीन स्थितियों में महिलाए अराजकतत्वों से मुकाबला कर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकती यहां तक महिलाए अराजक तत्वों के चंगुल से बचाने के लिए आपातकालीन नंबरों पर कॉल कर पुलिस की सहायता भी नहीं सकती है। सरकार ने महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए तमाम प्रयास किए यह सरकार की कोशिशों का परिणाम है जो आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे चल रही है।फिर भी कहीं न कहीं ज्यादातर महिलाए निजी अधिकारों से वंचित है ऐसी महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चिलसरा चौकी के अंतर्गत चौकी प्रभारी विशेष कुमार महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम तथा थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज भाटी की मौजूदगी में महिलाओं को जागरूक कर अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिलाएं,किशोरिया और बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुई इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज सिंह भाटी की उपस्थित में महिलाओं के अधिकारों से अवगत कराया जा रहा था। उसी दौरान आधा दर्जन महिलाओं ने घरेलू उत्पीड़न संबंधी समस्याएं रखी। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने चौकी प्रभारी चिलसरा विशेष कुमार को समस्याओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए। बीट प्रभारी बीनू सोन महिला कांस्टेबल पिंकी जादौन ने मौजूद महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा महिलाएं खुद को कमजोर ना समझे सरकार ने सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत सशक्त आत्म निर्भर बनाने की कोशिश की । उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं अधिकारों के प्रति संघर्ष करना होगा इस कार्य में पुलिस प्रशासन साथ है आबागमन के दौरान अराजक तत्वों से बचने तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु सरकार द्वारा आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जारी किए। जिसके सहारे शिकायत की जा सकती है,राह चलते महिलाओं से कोई अराजक तत्व छेड़छाड़ अथवा किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के इरादे से पीछा करे तो घबराए नहीं डायल 112 के अलावा 1076 जैसे कई आपातकालीन नंबरो पर शिकायत की जा सकती है। सीओ कायमगंज ने कार्यक्रम में महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा आज के दौर में महिलाएं वास्तविक अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है संघर्ष ही जीवन है संघर्ष के बिना जीवन अधूरा है। अधिकारों को पाने के लिए अगर संघर्ष करना भी पड़े तो घबराना नहीं चाहिए बल्कि हिम्मत से मुकाबला करना चाहिए । महिलाओं को सम्मान से जीने का अधिकार है बशर्ते सम्मान दो सम्मान लो। थानाध्यक्ष शमसाबाद ने महिलाओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा जिस तरह महिलाओ ने एक जुटता का परिचय दिया बो भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम तथा काबिल ए तारीफ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct