कायमगंज/ फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2022
अग्निकांड की यह घटना नगर के मोहल्ला जटवारा में बीती रात के अंधेरे में हुई। बताया गया कि इसी मोहल्ले में सरस्वती अपने पति नवीन के साथ भैया लाल दिवाकर के मकान मेंकिराए पर रहती है । सरस्वती संपन्न लोगों के घरों पर मजदूरी पर खाना बनाने का काम करती है। गत रात सरस्वती अपने बच्चों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने गई थी । जबकि उसका पति नवीन किसी होटल पर खाना खाने गया था। उसके कमरे में मोमबत्ती जल रही थी। जलती हुई मोमबत्ती किसी तरह नीचे गिर गई । जिससे मकान में आग लग गई ।कुछ देर बाद पड़ोसियों ने उठती हुई लपटें और निकलता हुआ धुंआ देखा ।आग मकान के दूसरे भाग को अपनी चपेट में ले पाती। तब तक पड़ोसियों ने समर आदि चालू कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, तथा घटना की सूचना फोन द्वारा नवीन को दी। नवीन ने बताया कि उसने तथा उसकी पत्नी ने मेहनत मजदूरी करके एक छोटा सा घर बनाने के लिए जमीन खरीदने हेतु 3 लाख रुपया बड़ी मुश्किल से जमा किया था। रुपया बक्से में रखा था । यह रुपया तथा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।मेहनत की कमाई तथा मकान बनाने का सपना सब कुछ बर्बाद हो जाने से अग्नि पीड़ित इस गरीब परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
रिपोर्ट दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug