कंपिल /कायमगंज / फर्रुखाबाद 23 अप्रैल 2022
झोलाछाप डॉक्टर तथा फर्जी हॉस्पिटल वैसे ही मध्यम एवं गरीबों की जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन भी ज्यादा सक्रिय दिखाई नहीं दिया। हां कल कायमगंज के कृष्णा हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत ने जब तूल पकड़ा तो संभवत कई सालों में पहली बार छापामार कार्रवाई कर मानक विहीन कुछ फर्जी अस्पतालों को सील अवश्य किया गया। जन सामान्य में इस बात को लेकर काफी खुशी दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस तरह की कार्यवाही का क्रम यदि चलता रहे, तो मनमानी पर रोक लग सकती है। लेकिन अभी तक कायमगंज क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही ना होने से जानकार लोगों में मायूसी दिखाई दे रही है। उनका कहना है कि आए दिन जानलेवा साबित हो रहे इन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों पर भी व्यापक रूप से छापा डालकर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ठीक इसी तरह जगह- जगह संचालित मेडिकल स्टोरों पर भी नकली तथा एक्सपायरी डेट की दवाइयां बेचने का धंधा भी बदस्तूर जारी है। नकली तथा नशीली दवाइयां बेचने की शिकायत कस्बा कंपिल के मोहल्ला चौधरियान निवासी गोलू यादव ने करते हुए कहा था कि यहां स्थित गगन तथा कंपिल मेडिकल स्टोर पर नकली तथा नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। फिलहाल प्रदेश सरकार की सख्ती को भांपकर ड्रग इंस्पेक्टर गत शाम कंपिल पहुंचे। जहां उन्होंने इन दोनों मेडिकल स्टोर के अभिलेखों का मिलान करते हुए क्रय- विक्रय का ब्यौरा जांच किया। साथ ही टीम ने दोनों मेडिकल स्टोरों से तीन- तीन नमूने भी लिए। जिन्हें लेैव में जांच के लिए भेजा जाएगा । यदि सही जांच होती है तो पता चलेगा कि लिए गए नमूने वाली दवाइयों की गुणवत्ता सही है अथवा गलत। जांच टीम ने शिकायतकर्ता को भी दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन कर बुलाने का प्रयास किया। लेकिन उसका मोबाइल ही स्विच ऑफ बताता रहा। जिस समय कस्बा कंपिल में ड्रग इंस्पेक्टर की टीम मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंची। जिसकी खबर पूरे कस्बे में थोड़ी ही देर में फैल चुकी थी। दिखाई दे रहे हड़कंप के बीच कस्बा तथा आसपास के दवा विक्रेता अपने मेडिकल स्टोर के शटर धड़ाधड़ गिराते हुए ताला लगा कर मौके से गायब हो गए। इस तरह एकदम दुकानों को बंद कर देना, जांच का सामना न करना जैसी स्थिति से यह बात साफ हो रही है, की मेडिकल स्टोरो से बेची जा रही दवाइयों में कुछ न कुछ गड़बड़ तो जरूर है। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर क्या बिना किसी को बताए टीम में पर्याप्त सदस्यों को शामिल कर अचानक दोबारा छापामारी करेंगे अथवा नहीं ।इसका उत्तर अभी तक जन सामान्य को स्पष्ट रूप से नहीं मिल पाया है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct