KAIMGANJ NEWS कोतवाली में डीएम की ‘स्पेशल चेकिंग’: मालखाने से लेकर बंदी गृह तक खंगाला,अभिलेखों की सुस्ती पर कड़े निर्देश

Picsart 26 02 19 17 59 56 293

KAIMGANJ NEWS — महिला हेल्प डेस्क पर संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया; बोले— ‘फरियादी से सुलूक हो शिष्ट और व्यवहार हो पारदर्​— लंबित विवेचनाओं और अपराध नियंत्रण की समीक्षा; सीसीटीएनएस और बीट पुलिसिंग को धार देने का हुक्म— थाना समाधान दिवस की फाइलों की खुली पोल, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर जताई नाराजगी

​कायमगंज/फर्रूखाबाद (19 फरवरी 2026): तहसील के बाद जिलाधिकारी डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी का काफिला सीधे कोतवाली कायमगंज जा धमका। डीएम के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जिलाधिकारी ने थाने के एक-एक पटल का बारीकी से मुआयना किया और कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

​मालखाना और शस्त्रागार की बारीकी से जांच

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले मालखाने और शस्त्रागार पहुंचे। उन्होंने हथियारों के रखरखाव और मालखाने में जमा सामान की सूची का मिलान किया। इसके बाद बंदी गृह की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदी गृह में मानवाधिकारों का पालन हो और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

​महिला हेल्प डेस्क: ‘पीड़िता को न करना पड़े इंतजार’

​महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए डीएम ने महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से आगंतुक रजिस्टर और शिकायतों की प्रगति के बारे में पूछताछ की। डीएम ने सख्त लहजे में कहा:

​“महिलाओं से संबंधित किसी भी शिकायत में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर केस को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।”

 

​पेंडिंग विवेचनाओं पर पुलिस को ‘अल्टीमेटम’

​थानों में धूल फांक रही लंबित विवेचनाओं को लेकर जिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक से जवाब-तलब किया। उन्होंने सीसीटीएनएस (CCTNS) प्रणाली की समीक्षा करते हुए डिजिटल रिकॉर्ड को अप-टू-डेट रखने और बीट पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का जनता के बीच संवाद होना जरूरी है।

​समाधान दिवस: कागजी खानापूर्ति नहीं चलेगी

​थाना समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए डॉ० आशुतोष कुमार द्विवेदी ने पाया कि कुछ शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं था। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों का निस्तारण केवल समय सीमा में ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए ताकि फरियादी को दोबारा उसी काम के लिए न भटकना पड़े।

​इस दौरान क्षेत्राधिकारी (CO) कायमगंज, प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने जाते-जाते पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ शिष्ट और उत्तरदायी व्यवहार करने की नसीहत भी दी।

​रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes