kaimganj news –दि किसान सहकारी चीनी मिल में हुआ पेराई सत्र चालू ,हुआ शुभारंभ,

Picsart 23 11 27 15 56 09 198

Kaimganj news – 15 लाख कुन्तल का लक्ष्य, डीएम व विधायक ने तौल काटे पर पहले आने वाले किसानों को किया सम्मानित

कायमगंज। फर्रुखाबाद
चीनी मिल में हवन पूजन के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ। इस बार 15 लाख कुन्तल का लक्ष्य रखा गया है। डीएम व विधायक ने तौल काटे पर पहले आने वाले किसानों को सम्मानित किया।वही मिल व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सोमवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ पंडित नंदकिशोर पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन संपन्न कराया। डीएम संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय विधायक डा. सुरभि, जीएम कुलदीप सिंह, एसडीएम यदुवंश कुमार, आदि अधिकारी व कर्मचारियों ने हवन कुंड में आहुतिया प्रदान की और आरती उतारी। इसके बाद सभी गन्ना तौल कांटे पर पहुंचे जहां फीता काट काटा गया। सबसे पहले गन्ना लदी बैलगाडी लाने वाले सोतेपुर गांव निवासी रतन सिंह व टैªक्टर ट्राली लाने वाले कंपिल क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी गिरंद सिंह को डीएम व विधायक ने बाल्टी, अगौछा व मवेशियों के लिए गुड आदि सामग्री किसान भेट की। वही मवेशियो को गुड़ व चना खिलाया गया। किसानों का तिलक भी किया। इसके बाद तौल शुरू कराई गई। डीएम ने अपने हाथों से तौल पर्ची निकाली। बैलगाड़ी का बजन 35 कुन्तल 90 किलो। जबकि टैªक्टर का बजन 108 कुन्तल 70 किलो निकला। इसके बाद सभी गन्ना चेन कटर के पास पहुंचे। जहां डीएम ने स्टार्टर का बटन दबाकर कटर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल के जीएम ने बताया कि इस बार पेराई सत्र में 15 लाख कुन्तल का लक्ष्य रखा है। 30 नवंबर तक 35 हजार कुंतल इंडेन निर्गत किया जा चुका है। उन्होंने किसानो से अपील की जिन किसानों की पर्चिया पहुंच गई है वह समय से गन्ना लाए। इस मौके विधायक पति डा. अजीत गंगवार, सीसीओ प्रमोद यादव, चीफ इंजीनियर विनोद दयाल, चीफ कैमेस्टि बीसी यादव, सीए मेवालाल पासी, कोआपरेटिव के शाखा प्रबंधक हेमप्रताप सिंह, लेखाकार बलबीर सिंह, नन्हू गंगवार, मसरूर खां आदि लोग मौजूद रहे।
इनसेट
कायमगंज।
चीनी मिल ने बैलगाड़ी व टैªक्टर में गन्ने का मानक तय किया है। बैलगाड़ी में किसान 40 कुन्तल तक गन्ना ला सकता है। जबकि टैªक्टर 105 कुन्तल ला सकता है। काटा तौल पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि आज पहला दिन था इसलिए छूट रही।
इनसेट
पेराई शुरू,चीनी मिल मार्ग खस्ताहाल
कायमगंज।
चीनी मिल का पेराई सत्र तो शुभारंभ हो गया है लेकिन रेलवे पश्मिची क्रांसिंग से चीनी मिल तक रोड बेहद खराब है। उसमें बड़े बडे़ गडढे है। इससे वाहनो चालको को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों का कहना है लोडिड ट्राली गहरे गड़ढो के कारण अक्सर पलट जाती है। चीनी मिल प्रशासन को पहले रोड बनवाना चाहिए था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes