kaimganj news–गुरुनानक जयंती पर हुई गोष्ठी, शिक्षकों व साहित्यकारो ने रखे बिचार

IMG 20231127 WA0087

Kaimganj news –कायमगंज। फर्रूखाबाद
साधना निकुंज एवं अनुगूंज के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ,बुद्धिजीवियों व साहित्यकारों ने गुरु नानक देव जयंती पर बिचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने अपने बिचार रखे।
नगर के सदबाड़ा स्थित कृष्णा प्रेस परिसर में बिचार गोष्ठी में साहित्यकार प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा गुरु नानक देव सही मायने में विश्व गुरु है। गुरु नानक देव ने जाति-पांति, ऊंच नीच ,अमीरी और गरीबी की सामाजिक व्यवस्थाओं को नकारते हुए मानव एकात्मवाद का संदेश दिया। सिख पंथ सबके लिए है। गुरुद्वारा और इसके अरदास लंगर और पंगत सबके लिए खुले हैं। गुरु की करुणा द्वारा खींचे हुए सिख पंथ को गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ बनाया और सवा लाख से एक लड़ाने की पैज की। गीतकार पवन बाथम ने कहा मानव मानव एक है फर्क नहीं लवलेश, यह गुरु नानक ने दिया दुनिया को संदेश। अनुपम मिश्रा ने कहा हिंसा और उन्माद का सागर लहरे आज,एक भरोसा एक बल नानक नाम जहाज। शिक्षक वीएस तिवारी ,जेपी दुबे ने कहा कि हिंसा से पीड़ित विश्व को गुरु नानक देव की करुणा ही बचा सकती है।

युवक की अचानक बिगड़ी हालत, मचा कोहराम
-कुवरपुर का है मामला, खेत पर लगा रहा था पानी

कायमगंज। फर्रुखाबाद
खेत पर पानी लगाते समय युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव कुंवरपुर निवासी सुनील (42) की अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पर परिवारीजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया की सुनील खेत पर पानी लगा रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes