KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद।
जनपद फर्रुखाबाद के सीमावर्ती गांव नगला मौजी (जनपद एटा) के मूल निवासी मेधावी छात्र अभिषेक कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा वर्ष 2025 में 532वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। मध्यम कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लगनशील रहे हैं।
अभिषेक कुमार ने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नगर कायमगंज स्थित सीपीवीएन शिक्षण संस्थान से प्राप्त की थी। जैसे ही उनकी यूपीएससी में सफलता की खबर विद्यालय पहुंची, पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रबंधन ने अपने इस मेधावी पूर्व छात्र से संपर्क कर उन्हें विद्यालय आमंत्रित किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में प्रबंधन और शिक्षकों ने अभिषेक कुमार को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
अपनी सफलता पर अभिषेक कुमार ने विनम्रता से इसका श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय प्रबंधन और गुरुजनों को दिया और सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डा. मिथिलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अभिषेक कुमार के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अभिषेक की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपीवीएन के पूर्व छात्र ने यूपीएससी में लहराया परचम, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के सीमावर्ती गांव नगला मौजी (जनपद एटा) के[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अकीदत के साथ अता हुई अलविदा जुमे की नमाज, मुल्क में अमन-चैन की दुआओं के लिए उठे हाथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे ‘अलविदा जुमा’ के मौके पर शुक्रवार[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS NAWABGANJ NEWS
Farrukhabad news गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त: सप्लाई इंस्पेक्टर का गैस एजेंसियों पर छापा, इंडियन गैस का बंद मिला दफ्तर
Farrukhabad news – वैध बुकिंग पर समय से सिलेंडर देने के सख्त निर्देश, कालाबाजारी पर[...]
Mar
LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH
Lucknow Uttar Pradesh news अफवाहों से बचें, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कोई कमी नहीं : – सीएम योगी
Lucknow Uttar Pradesh news –कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों पर तुरंत दर्ज होगी एफआईआर, अधिकारियों[...]
Mar
DELHI NEWS
Delhi news फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश एवं पहाड़ों पर बर्फबारी के बढ़ेआसार
Delhi news -15 से 17 मार्च के बीच सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत समेत[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रसोई गैस संकट: लाइन में उपभोक्ता, पेट की आग बुझाने के लिए लकड़ी से चूल्हा जलाना बनी मजबूरी
KAIMGANJ NEWS – एक सप्ताह पहले से बुक सिलेंडर भी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आयुष्मान कार्ड में ‘सुस्ती’ पड़ी भारी, भड़के डिप्टी CMO: बोले- काम में लापरवाही हुई तो सीधे गिरेगी गाज
KAIMGANJ NEWS –खौफनाक अल्टीमेटम: “शासन की प्राथमिकता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घर-घर जाकर बनाओ गोल्डन[...]
Mar
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शिक्षा के मंदिर में ‘कायाकल्प’ की गूंज: नन्हे सितारों ने बांधा समां, सुरभि बोलीं—अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाएं!
KAIMGANJ NEWS –बीआरसी पर जुटा दिग्गजों का जमावड़ा, सरकारी योजनाओं पर हुआ मंथन। उलियापुर और[...]
Mar