कंपिल/ कायमगंज/ फर्रुखाबाद 16 अप्रैल 2022
योगी सरकार पूरे प्रदेश में बुलडोजर चलवा कर अवैध रूप से अर्जित की गई भू- संपत्तियों पर कराए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त करा रही है। इसी तरह का एक निर्माण, गेस्ट हाउस के रूप में बनाए गए आलीशान भवन को कंपिल में आज प्रशासनिक अमले ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ध्वस्त करा दिया। बताया जा रहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले मूल रुप से कंपिल क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी टाउन एरिया कंपिल चेयरमैन उदय पाल सिंह यादव के गांव पट्टी मदारी में बने लाखों रुपए कीमत के आलीशान गेस्ट हाउस को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर गेस्ट हाउस की 2 मंजिली इमारत बनाई गई थी। वह स्थान तालाब के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज था। इस अवैध निर्माण सहित अपने कार्यकाल में टाउन एरिया से अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए उदय पाल सिंह यादव के ही करीबी एक परिवारी जन ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच में बनाया गया गेस्ट हाउस तालाब की भूमि पर ही स्थित पाया गया। जांच के उपरांत दिए गए आदेश के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी कायमगंज गौरवकुमार शुक्ला राजस्व टीम तथा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कंपिल पहुंचे। जहां उन्होंने आदेश के अनुसार कार्यवाही अमल में लाते हुए कई बुलडोजर चलवाकर चेयरमैन का दो मंजिला गेस्ट हाउस ध्वस्त करा दिया । जिस समय गेस्ट हाउस पर बुलडोजर चल रहा था। उस समय वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ में से कुछ लोग तो की जा रही कार्यवाही को भू- माफियाओं के विरुद्ध होना सही बता कर खुशी जाहिर कर रहे थे। वही कुछ लोग कह रहे थे कि इस गेस्ट हाउस से गरीब की बेटियों की शादी में काफी मदद मिल जाती थी। क्योंकि उदयपाल अपने क्षेत्र के गरीबों की बेटियों के लिए यह गेस्ट हाउस बहुत ही कम भुगतान पर दे दिया करते थे। खैर जो भी हो भू-माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई, जमीन तथा उन पर कराए गए अवैध निर्माण को खत्म कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से आम आदमी खुश नजर आ रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun